[ad_1]

सैम पित्रोदा
– फोटो : PTI
विस्तार
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनावों को लेकर सतर्क हो गई है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडिन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि भारत के लोग अब प्रतिक्रिया देंगे। मुझे उम्मीद है कि 2024 का चुनाव भारत के भविष्य के लिए अहम है।
उन्होंने कहा कि भारतीयों को अब तय करना है कि वह कैसा राष्ट्र बनाना चाहते हैं। क्या उन्हें हिंदू राष्ट्र चाहिए या फिर समावेशी और स्थिर धर्मनिर्पेक्ष देश चाहिए। लोगों को तय करना होगा कि उन्हें तानाशाह चाहिए या फिर लोकसेवक। लोगों को अब तय करना होगा कि उन्हें धर्म के आधार पर बंटवारा चाहिए या एक लोकसेवक, जो सभी को साथ लेकर चले। क्या लोगों को डर फैलाने वाली सरकार चाहिए या फिर सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकार, यह उन्हें ही तय करना होगा। 2024 का चुनाव देश के भविष्य के लिए होने जा रहा है न कि किसी व्यक्ति विशेष के भविष्य के बारे में। ईवीएम के मुद्दे पर पित्रोदा का कहना है कि यह मुद्दा बहुत गंभीर है।
#WATCH | On hopes for Congress & INDIA alliance for upcoming 2024 polls, Chairman of Indian Overseas Congress, Sam Pitroda says, “I am very hopeful that people of India will respond to the need of the hour for the nation. I am very hopeful that the people of India will think that… pic.twitter.com/e3Z4nvj9hu
— ANI (@ANI) December 26, 2023
[ad_2]
Source link