Home Sports IND vs SA: श्रेयस अय्यर ने कोएत्ज़ी की गेंद पर लगाया अनोखा शॉट, फ्लिक कर जड़ा छक्का, VIDEO

IND vs SA: श्रेयस अय्यर ने कोएत्ज़ी की गेंद पर लगाया अनोखा शॉट, फ्लिक कर जड़ा छक्का, VIDEO

0
IND vs SA: श्रेयस अय्यर ने कोएत्ज़ी की गेंद पर लगाया अनोखा शॉट, फ्लिक कर जड़ा छक्का, VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच पहला टेस्ट शुरू हो चुका है. पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन पार्क में खेला जा रहा है. पहली इनिंग में भारतीय टीम की बैटिंग अब तक अच्छी नहीं रही है. लेकिन मैदान पर कुछ अच्छे शॉट्स देखने को मिले हैं. पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने मैदान पर एक शानदार शॉट लगाया.

श्रेयस अय्यर जब बल्लेबाजी करने आए थे तो वह काफी नर्वस दिखाई दे रहे थे. मानो वह अपने फॉर्म में वापसी करने के लिए स्ट्रगल कर रहे हो. 25वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक शानदार शॉट लगाया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी की गेंद पर सिक्स लगाया. दरअसल, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने अय्यर के पैरों पर गेंद डाली. अय्यर ने गेंद को फ्लिक कर दिया जो अय्यर के खाते में 6 रन देकर गया. यह बेहद ही शानदार शॉट था.

IND vs SA: साउथ अफ्रीकी गेंदबाज के सामने नहीं टिकता रोहित शर्मा का बल्ला, 10 में से 6 बार हुए शिकार

लंच ब्रेक के बाद वह अपने लय को बरकरार नहीं रख पाए और 27वें ओवर में खतरनाक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को अपना विकेट दे बैठे. अय्यर पहली इनिंग में सिर्फ 31 रन बना सके. इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया. 3 चौके और 1 छक्का लगाया. रबाडा ने अय्यर के अलावा 4 और खिलाड़ियों को आउट किया.

कगिसो रबाडा ने सबसे पहला शिकार रोहित शर्मा को बनाया. रोहित सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे विराट कोहली भी रबाडा का शिकार बने. विराट के बाद श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर भी रबाडा का शिकार हुए. इस तरह रबाडा पहली इनिंग में अब तक 5 खिलाड़ियों को आउट कर चुके हैं.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Shreyas iyer, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here