Home Sports IND vs SA 1st Test: प्लेइंग-11 पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, 75 पर्सेंट तो फैसला हो गया है…

IND vs SA 1st Test: प्लेइंग-11 पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, 75 पर्सेंट तो फैसला हो गया है…

0
IND vs SA 1st Test: प्लेइंग-11 पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, 75 पर्सेंट तो फैसला हो गया है…

[ad_1]

India vs South Africa 1st Test, Playing-11 : टी20 और वनडे के बाद भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर यानी आज मंगलवार से सेंचुरियन में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच से पहले प्लेइंग-11 पर बड़ा बयान दिया.

खलेगी शमी की कमी

भारत के वर्ल्ड कप नायक मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) टखने की चोट के कारण सीरीज में नहीं खेलेंगे. कप्तान रोहित ने इस तेज गेंदबाज की कमी को टीम के लिए नुकसानदायक बताया. उन्होंने कहा, ‘शमी ने हमारे लिए इतने वर्षों में जो किया है, उसे देखते हुए उनकी काफी कमी खलेगी. किसी को उनकी जगह खिलाना होगा लेकिन ये आसान नहीं है लेकिन हम आत्मविश्वास से भरे हैं.’ रोहित ने आगे कहा, ‘प्रसिद्ध कृष्णा अपनी लंबाई के कारण काफी उछाल हासिल कर लेते हैं और मुकेश गेंद को स्विंग करा लेते हैं. हमें आज पिच देखकर फैसला करना था कि हम किसे गेंदबाजी कराना चाहते हैं. हमने 75 प्रतिशत फैसला कर लिया है और 25 प्रतिशत कल करेंगे.’

‘हम भी कभी नए थे..’

साउथ अफ्रीका की धरती बल्लेबाजों के लिए स्वप्निल जगह नहीं है जबकि भारत के टॉप ऑर्डर के 3 खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल यहां पहली दफा टेस्ट मैच खेल रहे हैं. रोहित ने कहा, ‘ये एक चुनौती है, लेकिन एक समय हम (खुद वह, विराट कोहली और केएल राहुल) भी नए खिलाड़ी थे- जब हम दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड खेलने गए थे. इन खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही है.’

राहुल की वदह से मिलेगा एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज

केएल राहुल के पहले टेस्ट में विकेटकीपिंग करने की उम्मीद है लेकिन यह टीम मैनेजमेंट की लंबे समय की योजना नहीं है. इससे टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने का मौका मिल जाता है. कप्तान ने संकेत दिया कि इंग्लैंड के खिलाफ स्पिन लेती पिचों पर तीन स्पिनरों को उतारने के कारण ये अच्छा विचार नहीं होगा. रोहित ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह कितने लंबे समय तक विकेटकीपिंग करना चाहेंगे. वह अभी इस भूमिका को निभाने का काफी इच्छुक हैं. हर क्रिकेटर को अपने करियर में कुछ तरह के बदलावों से गुजरने की जरूरत पड़ती है, कुछ ही खिलाड़ी ऐसे होंगे जो एक स्थान पर शुरू करते हैं और हमेशा उसी स्थान पर खेलते हैं, केएल राहुल इनमें से एक हैं.’

मिडिल ऑर्डर में उतरेंगे राहुल!

रोहित ने कहा, ‘जिस तरह से विश्व कप में राहुल ने विकेटकीपिंग की, ये देखना शानदार था. वह काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और खुद ही विकेटकीपिंग के लिए काफी इच्छुक थे. इससे हमें 5वें, छठे या 7वें नंबर पर एक बल्लेबाज को उतारने का ऑप्शन मिल जाता है. राहुल ने पिछली बार पारी का आगाज करते हुए 100 रन बनाए थे लेकिन इस बार वह मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे. हमने देखा कि वह वनडे में ज्यादातर चीजें इसी स्थान पर खेलते हुए करते हैं. वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, वह परिस्थितियों को समझते हैं और अनुभवी खिलाड़ी हैं. वह जानते हैं कि खेल के अलग-अलग चरण में किस चीज की जरूरत होती है और मजबूत बैलेंस मुहैया कराते हैं.’ (एजेंसी से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here