Home Breaking News Indian Navy: आज नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी आईएनएस इंफाल, 10 पाइंट में समझिए क्यों है ये खास

Indian Navy: आज नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी आईएनएस इंफाल, 10 पाइंट में समझिए क्यों है ये खास

0
Indian Navy: आज नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी आईएनएस इंफाल, 10 पाइंट में समझिए क्यों है ये खास

[ad_1]

ins imphal first indigenous warship commissioned today in indian navy

आईएनएस इंफाल
– फोटो : social media

विस्तार


भारत का स्वदेशी युद्धक जहाज आईएनएस इंफाल आज नौसेना में शामिल हो जाएगा। आईएनएस इंफाल के नौसेना में कमीशन होने का कार्यक्रम मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में होगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आईएनएस इंफाल विशाखापत्तनम श्रेणी के डेस्ट्रॉयर है, जिसे भारतीय नौसेना ने ही डिजाइन किया और भारत में ही इसका निर्माण किया गया है। 

आईएनएस इंफाल से जुड़े 10 फैक्ट्स

1. आईएनएस इंफाल पहला युद्धक जहाज है, जिसका नाम उत्तरपूर्व के किसी शहर के नाम पर रखा गया है। आईएनएस इंफाल इस बात की अहमियत दर्शाता है कि देश की सुरक्षा और समृद्धि में देश के उत्तरपूर्व क्षेत्र भी अहम है। युद्धक जहाज का नाम मणिपुर की राजधानी इंफाल के नाम पर रखने के फैसले को साल 2019 में राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी। 

2. आईएनएस इंफाल का निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड में किया गया है और इसके निर्माण में 75 प्रतिशत तकनीक स्वदेशी है। आईएनएस इंफाल पर जमीन से जमीन पर मार करने वाली, जमीन से हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलें तैनात हैं। साथ ही इस पर पनडुब्बियों को निशाना बनाने वाले रॉकेट लॉन्चर और 76एमएम की सुपर रैपिड गन भी लगाई गई है। आईएनएस इंफाल बराक 8 मिसाइलें, सर्विलांस रडार और टॉरपीडो से भी लैस है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here