Home World Iran-Israel Tensions: इजरायल की खुली चुनौती! सीरिया में एयर स्ट्राइक में ईरान के टॉप कमांडर की मौत

Iran-Israel Tensions: इजरायल की खुली चुनौती! सीरिया में एयर स्ट्राइक में ईरान के टॉप कमांडर की मौत

0
Iran-Israel Tensions: इजरायल की खुली चुनौती! सीरिया में एयर स्ट्राइक में ईरान के टॉप कमांडर की मौत

[ad_1]

Israeli Air Strike News:  सीरिया की राजधानी दमिश्क के पड़ोस में सोमवार को इजरायल की एक एयर स्ट्राइक में ईरान का एक टॉप जनरल मारे गए ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी.हमले में सीरिया में ईरान के अर्द्धसैन्य बल रेवोल्यूशनरी गार्ड के लंबे समय से सलाहकार रहे सैयद राजी मौसावी की मौत गई.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब लेबनान-इजरायल सीमा पर हिजबुल्ला और इजरायल के बीच झड़पें तेज होने से इजरायल-हमास युद्ध का दायरा बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है.

जनरल सुलेमानी के करीबी थे मोसावी
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ और ब्रिटेन के युद्ध निगरानी संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’ ने कहा कि इजरायल ने एक शिया मुस्लिम मस्जिद के समीप स्थित सईदा जेनब क्षेत्र में हमला किया. आईआरएनए ने मोसावी को ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी का करीबी बताया जिनकी जनवरी 2020 में इराक में अमेरिका के ड्रोन हमले में मौत हो गई थी.

इससे पहले, इस महीने सीरिया में इजरायल के हवाई हमले में दो अन्य जनरल भी मारे गए थे.

इज़राइल वर्षों से कथित ‘ईरान से जुड़े टारगेट के खिलाफ’ सीरिया में मिलिट्री स्ट्राइक करता रहा है.  7 अक्टूबर के बाद से इन हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है. बता दें 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था जिसमें सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. 

(इनपुट – एजेंसी)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here