[ad_1]
नई दिल्ली. सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने (India Vs South Africa) भारतीय बैटर तमाम मुश्किलों में नजर आए.पहले दिन स्टंप्स के समय भारतीय टीम का स्कोर आठ विकेट पर 208 रन था और केएल राहुल (70) व मोहम्मद सिराज (0)की जोड़ी विकेट पर थी. राहुल (KL Rahul) की बात करें तो वे भारतीय पारी में अर्धशतक जड़ने वाले एकमात्र बैटर हैं और उन्हीं के अहम योगदान के कारण टीम 200 के पार पहुंच सकी है. टेस्ट में पहली बार विकेटकीपर की हैसियत से उतरे राहुल ने अब तक 105 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से यह 70 रन बनाए हैं.एक समय 121 रन पर 6 विकेट गंवाते हुए संघर्ष कर रही रही टीम को उन्हें सहारा दिया और पहले शार्दुल ठाकुर के साथ सातवें विकेट के लिए 43 और फिर बुमराह के साथ आठवें विकेट के लिए 27 रन जोड़े.
राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 47 टेस्ट में 2642 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनके साथ ‘सात’ का एक अजीब संयोग जुड़ा हुआ है.टेस्ट क्रिकेट में वे अब तक सात बार 0, सात बार 2 और सात ही बार 10 रन पर आउट हुए हैं.यही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर अब तक सात ही शतक दर्ज हैं.
रोहित के विश्व कप की राह हो सकती है मुश्किल, टेस्ट हो सकती है आखिरी उम्मीद
सात बार 0, सात बार 2 और सात ही बार 10 रन पर आउट हुए
राहुल अब तक इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापटनम, साउथम्पटन और लीड्स टेस्ट, वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट और पोर्ट आफ स्पेन टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में 0 पर आउट हुए हैं.इसी तरह वे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में तीन बार और ऑस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में दो-दो बार दो रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं.इसी तरह टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दो-दो बार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं.
टेस्ट में सात ही शतक हैं राहुल के नाम
199 रन विरुद्ध इंग्लैंड (दिसंबर 2016)
158 रन विरुद्ध इंडीज (जुलाई 2016)
149 रन विरुद्ध इंग्लैंड (सितंबर 2018)
129 रन विरुद्ध इंग्लैंड (अगस्त 2021)
123 रन विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका (दिसंबर 2021)
110 रन विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2015)
108 रन विरुद्ध श्रीलंका(अगस्त 2015)
.
Tags: India vs South Africa, KL Rahul, Team india
FIRST PUBLISHED : December 27, 2023, 08:03 IST
[ad_2]
Source link