[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने दमदार खेल दिखाया है. टीम इंडिया की दमदार बल्लेबाजी क्रम को महज 245 रन के स्कोर पर पहली पारी में ढेर करने में गेंदबाजों ने कामयाबी हासिल की. अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट चटकाए तो बल्लेबाजी में सीरीज से पहले संन्यास की घोषणा कर चुके डीन एल्गर चमके. भारतीय गेंदबाजों की इस दिग्गज ने दूसरे दिन खबर ली.
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अनुभवी बैटर डीन एल्गर की पारी की बदौलत स्थिति मजबूत कर ली. टॉस जीतकर पहले दिन साउथ अफ्रीका के कप्तान ने गेंदबाजी का फैसला लिया था. कगिसो रबाडा की धारदार गेंदबाजी के आगे भारत महज 245 रन ही बना पाया. केएल राहुल ने शतकीय पारी खेल टीम की लाज बचाई. रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.
दूसरे दिन चला साउथ अफ्रीकी दिग्गज
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस फॉर्मेट को अलविदा कहने की घोषणा कर चुके साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने धमाकेदार खेल दिखाया. टीम को लगे शुरुआती झटके के बाद पारी को ना सिर्फ संभाला बल्कि ताबड़तोड़ शॉट्स लगाते हुए टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. 79 गेंद का सामना करने के बाद 10 चौके की मदद से डीन एल्गर ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इसके बाद भी खुलकर बल्लेबाजी करते हुए हर भारतीय गेंदबाज के आगे धुंआधार शॉट्स जमाए. 140 गेंद का सामना करने के बाद 19 चौके की मदद से इस बैटर ने अपनी सेंचुरी पूरी की. भारत के खिलाफ यह तीसरा जबकि करियर का 14वां टेस्ट शतक है.
.
Tags: Dean Elgar, India vs South Africa
FIRST PUBLISHED : December 27, 2023, 18:41 IST
[ad_2]
Source link