Home Breaking News Big Accident in MP: डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, नौ घायलों का भेजा अस्पताल

Big Accident in MP: डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, नौ घायलों का भेजा अस्पताल

0
Big Accident in MP: डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, नौ घायलों का भेजा अस्पताल

[ad_1]

Big Accident in MP: Bus caught fire after colliding with dumper, many people burnt alive

गुना में डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। डंपर और बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री जल गए। चार लोगों की जलने से मौत की बात कही जा रही है। हालांकि अधिकृत जानकारी नहीं आई है। बुरी तरह झुलसे नौ लोगों को अस्पताल लगाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार लोगों की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। आसपाल के लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आरोप लगाया जा रहा है कि गुना और आरोन से घटना के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।  पुलिस के मुताबिक चार लोगों की जिंदा जलने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतकों की पुष्टि नहीं की गई है, वही 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा और बंटी बना ने बताया कि घटना बहुत दुखद है। हम अस्पताल में हैं और घायलों को उचित उपचार मिले, इसके प्रयास में लगे हैं। मरने वालों के परिवार वालों को सूचना दे रहे हैं। वहीं नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ये लापरवाही है। घटना कैसे हुई ये जांच का विषय है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here