Home Sports IND vs SA: सेंचुरियन में शतक जड़कर केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली की बराबरी भी कर ली

IND vs SA: सेंचुरियन में शतक जड़कर केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली की बराबरी भी कर ली

0
IND vs SA: सेंचुरियन में शतक जड़कर केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली की बराबरी भी कर ली

[ad_1]

IND vs SA 1st Test, KL Rahul Century : सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में एक बार फिर से भारतीय स्टार केएल राहुल (KL Rahul) ने धमाल मचाया. दो साल पहले भी इस मैदान पर इसी टीम के सामने राहुल ने शतक जड़ा था.  अब राहुल ने फिर से शतक पूरा करते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. भारत ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए.

सेंचुरियन में फिर से राहुल का शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को भारत ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) ने सर्वाधिक 101 रन बनाए. विराट कोहली ने 38 रन की पारी खेली. उन्होंने 137 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के जड़े. साउथ अफ्रीका की तरफ से पेसर कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने 5 जबकि नान्द्रे बर्गर ने 3 विकेट चटकाए. 

सेंचुरियन में रचा इतिहास

केएल राहुल इसी के साथ साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन में दो शतक जड़ने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर भी बन गए. उन्होंने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में 123 रनों की पारी खेली थी. अब वह इसी मैदान पर 101 रन बनाकर लौटे जिससे ये मुकाम हासिल किया. इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की बराबरी भी की.

विराट की बराबरी

साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले एशियाई बल्लेबाजों में टॉप पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम आता है. सचिन ने 5 शतक साउथ अफ्रीका में जड़े हैं. वहीं, पाकिस्तान के अजहर महमूद और श्रीलंका के तिलकरत्ने समरवीरा, भारत के धुरंधर विराट कोहली और अब केएल राहुल ने 2-2 शतक साउथ अफ्रीका में लगा दिए हैं.

2021 में भी चमके थे केएल राहुल

राहुल ने भारतीय टीम के पिछले दौरे (2021) पर इस मैदान पर ओपनिंग करते हुए शतक जमाया था. उन्होंने तब पहली पारी में 260 गेंदों पर 17 चौके और 1 छक्के की मदद से 123 रन बनाए. भारत ने उस मैच में पहली पारी में 327 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 197 रन पर समेट दिया. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए जिससे साउथ अफ्रीका को 305 रन का लक्ष्य मिला. मेजबान टीम दूसरी पारी में 191 रन पर ऑलआउट हो गई.  भारत ने मुकाबला 113 रनों के बड़े अंतर से जीता. राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. विराट कोहली तब टीम के कप्तान थे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here