Home Sports IND vs SA: सेंचुरियन में 200 रन तक पहुंचने में ही साउथ अफ्रीका की होगी हवा टाइट? टीम इंडिया को करना होगा ये काम

IND vs SA: सेंचुरियन में 200 रन तक पहुंचने में ही साउथ अफ्रीका की होगी हवा टाइट? टीम इंडिया को करना होगा ये काम

0
IND vs SA: सेंचुरियन में 200 रन तक पहुंचने में ही साउथ अफ्रीका की होगी हवा टाइट? टीम इंडिया को करना होगा ये काम

[ad_1]

IND vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन की मुश्किल पिच पर खेला जा रहा है, जहां तेज गेंदबाजों की तूती बोल रही है. सेंचुरियन की उछाल भरी पिच पर टेस्ट मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बिखर गया था. टीम इंडिया के 107 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे. केएल राहुल अगर नहीं टिकते तो टीम इंडिया की पारी 150 रनों पर सिमट सकती थी.

200 रन तक पहुंचने में ही साउथ अफ्रीका की होगी हवा टाइट  

टीम इंडिया के 107 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे. फिर, केएल राहुल क्रीज ने एक छोर को संभाले रखा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल नाबाद 70 रन बना चुके हैं. केएल राहुल ने 105 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं. केएल राहुल की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ हो रही है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सेंचुरियन की मुश्किल पिच पर केएल राहुल की इस पारी को शतक के बराबर बताया है. टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के पहले दिन 8 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 70 रन पर नाबाद हैं. केएल राहुल के साथ क्रीज पर सिराज हैं. वहीं रबाडा ने पांच विकेट झटके हैं.

भारतीय गेंदबाज बनेंगे साउथ अफ्रीका के लिए मुसीबत

सेंचुरियन की पिच जैसा खेल रही है उसे देखते हुए दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के लिए 200 रन बनाना भी बहुत मुश्किल होने वाला है. टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे घातक तेज गेंदबाज मौजूद हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में काल साबित हो सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास शार्दुल ठाकुर का भी ऑप्शन है. शार्दुल ठाकुर गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं. 

दूसरे दिन टीम इंडिया को करना होगा ये काम

सेंचुरियन की मुश्किल पिच पर अगर दूसरे दिन टीम इंडिया 230-240 रनों का स्कोर खड़ा करती है तो वह साउथ अफ्रीका की टीम पर दबाव बना सकती है. टीम इंडिया पहली पारी में 230-240 रन का स्कोर बनाकर अगर साउथ अफ्रीका को 170 रनों तक समेट दे तो फिर उसके लिए इस मैच में वापसी के दरवाजे खुल सकते हैं. बारिश से बाधित पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए. केएल राहुल 70 रनों पर नाबाद हैं. उनके साथ क्रीज पर सिराज हैं. वहीं रबाडा ने पांच विकेट झटके.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here