[ad_1]
12:04 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: आज भी सेंचुरियन में बारिश की संभावना
एक्यूवेदर के मुताबिक, सेंचुरियन में दिन के दौरान बारिश की संभावना लगभग 84% है, जबकि रात में संभावना 64% तक है। दिन के दौरान, सुपरस्पोर्ट पार्क में लगभग दो घंटे बारिश होने की संभावना है, जबकि रात में लगभग एक घंटे बारिश होने की संभावना है। दिन के दौरान 99 प्रतिशत समय बादल छाए रहेंगे जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा होने की उम्मीद है।

12:03 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: राहुल का आज का प्लान
दूसरे दिन राहुल की कोशिश तेजी से रन बनाकर अपना शतक पूरा करने की होगी और साथ ही टीम इंडिया को वह 250 के पार पहुंचाना चाहेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जल्दी से दो विकेट लेकर भारत को छोटे स्कोर पर रोकने की होगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने अब तक सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। नांद्रे बर्गर दो और मार्को यानसेन एक विकेट ले चुके हैं।
12:02 PM, 27-Dec-2023
विराट और श्रेयस भी कुछ खास नहीं कर सके
विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, लोकेश राहुल एक छोर पर जमे हुए हैं। वह 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं।
12:01 PM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live: पहले दिन क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला।
11:56 AM, 27-Dec-2023
IND vs SA Live Score: राहुल पर भारत को 250 के पार ले जाने का जिम्मा, रबाडा होंगे चुनौती; बारिश की भी संभावना
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से बाधित रहा और सिर्फ 59 ओवर का खेल हो सका। आज दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 208 रन से आगे खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
[ad_2]
Source link