Home Breaking News Kannauj Case: कोमल को डोली में होना था विदा… सचिन की अर्थी को दिया कंधा; सिपाही का ये वादा रह गया अधूरा

Kannauj Case: कोमल को डोली में होना था विदा… सचिन की अर्थी को दिया कंधा; सिपाही का ये वादा रह गया अधूरा

0
Kannauj Case: कोमल को डोली में होना था विदा… सचिन की अर्थी को दिया कंधा; सिपाही का ये वादा रह गया अधूरा

[ad_1]

Kannauj Case Komal was also recruited in police Along with Sachin promised to live together

Kannauj Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक ही जिले के रहने वाले, एक ही साथ पुलिस की तैयारी, एक ही साथ भर्ती और एक ही जिले के एक ही थाना में पहली पोस्टिंग। आगे चलकर दोनों ने एक साथ ही जिंदगी गुजारने का फैसला किया। दोनों के परिवार ने भी मंजूरी दे दी। बाकायदा दोनों की शादी तय हुई। दो महीने पहले ही सगाई हुई। 

दो महीने बाद दोनों को शादी का जोड़ा पहनना था, उसके पहले ही सभी अरमान धरे रह गए। जिस कोमल को सचिन की डोली में सवार होकर उसके घर जाना था, उसने सचिन के पार्थिव शरीर को कंधा दिया तो सभी की निगाहें बरस पड़ीं।

विशनुगढ़ थाना में तैनात सचिन राठी की हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से हुई मौत ने उसके परिवार के साथ ही उसकी मंगेतर कोमल देशवाल और उसके परिवार को दहला कर रख दिया है। सचिन राठी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के शाहडब्बर का रहने वाला था। कोमल देशवाल भी मुजफ्फनगर के छापर के बसेरा गांव की रहने वाली थी। 

दोनों ने साथ ही पुलिस की भर्ती की तैयारी की थी। दोनों की भर्ती एक साथ 16 मई 2019 को हुई थी। भर्ती के बाद दोनों को कन्नौज में पोस्टिंग मिली। दोनों को सौरिख थाना में तैनाती दी गई। कोमल अब भी सौरिख थाना में ही तैनात है। जबकि सचिन को बाद में वहां से विशुनगढ़ तबादला कर दिया गया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here