Home Sports KL Rahul : शतक जड़ने के बाद केएल राहुल का छलका दर्द, बोले- मुझे बहुत बुरा लगता था जब…

KL Rahul : शतक जड़ने के बाद केएल राहुल का छलका दर्द, बोले- मुझे बहुत बुरा लगता था जब…

0
KL Rahul : शतक जड़ने के बाद केएल राहुल का छलका दर्द, बोले- मुझे बहुत बुरा लगता था जब…

[ad_1]

KL Rahul Statement : साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Test) में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. सेंचुरियन के मैदान पर साल 2021 में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ही राहुल ने शतक जमाया था. उन्होंने इसके बाद अपनी आलोचनाओं पर बात की और कहा कि वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे.

‘आप लोगों को बदल नहीं सकते’

भारतीय धुरंधर केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका में टेस्ट और वनडे सीरीज में शतक जमाकर शानदार वापसी की. केएल राहुल ने कुछ वक्त पहले ही खराब फॉर्म को लेकर हुई आलोचना पर कहा कि वह उस समय इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में पहले टेस्ट में मुश्किल हालात में शतक जमाने वाले राहुल ने कहा, ‘आप लोगों को बदल नहीं सकते. हर कोई अपनी राय रखने के लिए आजाद है. उस समय मुझे और भी खराब लग रहा था. अब पीछे देखता हूं तो लगता है कि इसे अलग नजरिये से देख सकता था.’

ऐसी चुनौती से मिलती है मजबूती

उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए जब ऐसा लगता है कि मुझे चोट क्यों लग रही है या लोग मेरी आलोचना क्यो कर रहे हैं तो मैं पीछे मुड़कर सोचता हूं कि मैं हमेशा से क्रिकेट खेलना चाहता था और ये सब खेल का हिस्सा है. आपको अच्छा-बुरा सब कुछ संतुलित तरीके से लेना होता है. इस तरह की चुनौतियों के बाद आप मजबूती से उभरते हैं.’ राहुल ने सेंचुरियन टेस्ट में नंबर-6 पर उतरकर 137 गेंदों पर 101 रन बनाए. उनकी पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे. राहुल की पारी की बदौलत ही भारत का स्कोर 245 रन तक पहुंच पाया.

अच्छा-बुरा सब लेना होता है…

राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘तब मैं इस तरह की आलोचना के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं था.’ चोट और खराब फॉर्म के कारण सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का शिकार हुए राहुल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने ऐसा करियर चुना जिसमें उन्हें मजा आता है. उन्होंने कहा, ‘मेरे अंदर कम उम्र से ही ऐसा कुछ था, एक आवाज या ऐसी ऊर्जा जो हमेशा से सही थी. मुझे हमेशा लगता था कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं. मुझे खुशी है कि मैने ऐसा करियर चुना जिसमें मुझे मजा आता है और जो मैं करना चाहता था.’

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here