[ad_1]

स्मृति मंधाना और ईशान किशन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार में से एक स्मृति मंधाना आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी अपनी बल्लेबाजी तो कभी अपने ग्लैमर से वह चर्चा में बनी रहती हैं। इस ओपनर बल्लेबाज ने अब तक टीम इंडिया के लिए छह टेस्ट, 80 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सभी प्रारूपों को मिलाकर 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट मैच में, मंधाना ने 74 और नाबाद 38 रन बनाए, जिससे भारत ने महिला टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पहली जीत दर्ज की। मंधाना हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में नजर आईं, जिसे ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। उनके साथ ईशान किशन भी मौजूद रहे। हालांकि, यहां फैन ने मंधाना से एक ऐसा सवाल पूछा जो उन पर बाउंसर की तरह था, लेकिन उन्होंने इस सवाल का शानदार तरीके से जवाब दिया।
[ad_2]
Source link