Home Breaking News इस्राइल दूतावास के पास धमाका: आतंकियों ने राजदूत को दी थी धमकी, कही थी हमले की बात; अब 100 से अधिक सीसीटीवी…

इस्राइल दूतावास के पास धमाका: आतंकियों ने राजदूत को दी थी धमकी, कही थी हमले की बात; अब 100 से अधिक सीसीटीवी…

0
इस्राइल दूतावास के पास धमाका: आतंकियों ने राजदूत को दी थी धमकी, कही थी हमले की बात; अब 100 से अधिक सीसीटीवी…

[ad_1]

Blast near Israel Embassy Terrorists threatened Israeli ambassador talked about an attack

इस्राइल दूतावास के पास धमाके के बाद जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत में तैनात इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन को आतंकियों ने नवंबर में जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही, दिल्ली स्थित दूतावास पर हमले की बात कही थी। आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दूतावास की ओर से केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखा गया था। 

गृहमंत्रालय के आदेश के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस ने राजदूत व दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल दूतावास ने गृहमंत्रालय को 16 नवंबर को पत्र लिखा था। इसमें राजदूत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के ओर से इसके बाद दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी। गृहमंत्रालय में तैनात प्रोटोकॉल के डिप्टी चीफ सुरेश की ओर से लिखे गए पत्र में सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों व उनकी जांच करने की बात कही गई थी। 

दिल्ली पुलिस से कहा गया था कि मामले में सुरक्षा के उचित कदम उठाकर गृहमंत्रालय को सूचित किया जाए। इसके बाद नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने विस्तार से जांच करने और दूतावास व राजदूत की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। साथ ही, बीट व पेट्रोलिंग स्टाफ को सतर्क व जागरूक रहने के आदेश दिए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here