[ad_1]
हाइलाइट्स
रबाडा ने डेब्यू वनडे में 16 रन देकर छह विकेट लिए थे
उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था यह रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के एडवर्ड्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) को वनडे के बजाय टेस्ट क्रिकेट का ज्यादा बेहतर बॉलर माना जाता है. उनका टेस्ट क्रिकेट का गेंदबाजी औसत और इकोनॉमी वनडे की तुलना में बेहतर है लेकिन कई लोगों को यह जानकारी नहीं होगी कि डेब्यू वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण का रिकॉर्ड 28 साल के रबाडा के नाम पर है.उन्होंने जुलाई 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ (Bangladesh vs South Africa) मीरपुर में अपना पहला वनडे खेलते हुए महज 16 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे.अपने पहले ही वनडे में वे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने थे.
2015 में रबाडा की ओर से बनाया गया यह रिकॉर्ड आठ साल से अधिक समय के बाद भी टूट नहीं सका है. रबाडा ने वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स (Fidel Edwards) के रिकॉर्ड को तोड़ा था जिन्होंने नवंबर 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ (Zimbabwe vs West Indies)हरारे में अपने डेब्यू वनडे में 22 रन देकर छह विकेट लिए थे.वनडे इंटरनेशनल के पांच दशक से अधिक के इतिहास में रबाडा और एडवर्ड्स ही डेब्यू मैच में छह विकेट ले सके हैं.
फिडेल एडवर्ड्स ने डेब्यू वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 रन देकर छह विकेट लिए थे. Fidel Edwards/Instagram
एक ही दिल कितनी बार… एमसीजी पर मिला फेयरवेल, वॉर्नर कुछ यूं लूट ले गए महफिल
10 जुलाई 2015 को रबाडा ने मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे करियर का आगाज किया था और मेजबान टीम के तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, महमूदुल्लाह, कप्तान मशरफे मुर्तजा और जुबेर हुसैन के विकेट लिए थे. उन्होंने आठ ओवर में तीन ओवर मेडन रखते हुए महज 16 रन देकर छह विकेट लिए थे.दक्षिण अफ्रीकी टीम, रबाडा की इस गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश को 36.3 ओवर में 160 रन पर ही समेटने में सफल हो गई थी और बाद में 31.1 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था. फाफ डु प्लेसी ने नाबाद 63 और रिली रोसुयू ने नाबाद 45 रन बनाए थे.
‘अपने’ मैदानों पर भारत के खिलाफ हमेशा दहाड़ता है यह दक्षिण अफ्रीकी बैटर, डिविलियर्स से भी ऊंचा औसत
रबाडा से पहले डेब्यू वनडे में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स के नाम पर था जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 रन देकर छह विकेट लिए थे.प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए एडवर्ड्स ने युसी सिबांडा, बर्नी रोजर्स, मार्क वरम्युलेन, क्रेग विशॉर्ट, स्टुअर्ट मत्सिकेनयेरी और तातेंद्र तेबू के विकेट लिए थे.बारिश के प्रभावित इस मैच में वेस्टइंडीज ने 72 रन (D/L method) से जीत हासिल की थी.
.
Tags: Kagiso rabada, South Africa Cricket, South Africa National Cricket Team
FIRST PUBLISHED : December 28, 2023, 11:53 IST
[ad_2]
Source link