[ad_1]
जरूरी नहीं कि बड़े बजट की बड़े सितारों वाली फिल्में ही बॉक्स पर हिट रहें। अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो तो कम बजट की बिना बड़े स्टार की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती हैं। साल 2023 में ‘एनिमल’, ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ बड़ी हिट फिल्में मानी गई हैं लेकिन फिल्मों के बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से देखें तो ‘द केरल स्टोरी’ और ‘गदर 2’ साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में हैं। किसी भी फिल्म को हिट का तमगा पाने के लिए अपनी कुल लागत की कम से कम दोगुनी कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करनी होती है। आइए देखते हैं कि फिल्म की लागत और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के हिसाब से इस साल की टॉप 10 फिल्में कौन सी हैं..
10
टाइगर 3
हिंदी सिनेमा के भाईजान सलमान खान का इस वर्ष भी बड़े परदे पर जादू नहीं चला। ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी ही, ‘टाइगर 3’ भी उनकी साख को नहीं बचा पाई। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ जहां अपनी अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आए, वहीं फिल्म में विलेन के रूप में इमरान हाशमी की एंट्री हुई। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया। यह फिल्म दिवाली के दिन 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई। 300 करोड़ करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 285.52 करोड़ रूपये रहा। अपनी लागत और कमाई में इस फिल्म का अंतर करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कम रहा है, और इसीलिए ये फिल्म इस साल की सूची में 10वें नंबर पर है।
9
सैम बहादुर
बॉक्स ऑफिस हिट्स की नौवीं पायदान पर मौजूद फिल्म है, भारतीय थलसेना के फील्ड मार्शल मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सैम बहादुर’। इसमें अभिनेता विक्की कौशल ने शीर्षक भूमिका निभाई है। सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की कौशल पूरी तरह रम गए। इस किरदार के लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की, हालांकि फिल्म की बाकी कास्टिंग खराब रही। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जाता है और फिल्म ने अंतिम सूचना मिलने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.95 करोड़ रुपये ही कमाए थे।
8
12वीं फेल
निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ चंबल से निकल कर आईपीएस अधिकारी बन जाने वाले मनोज कुमार शर्मा की बॉयोपिक है। इस फिल्म में मनोज की भूमिका अभिनेता विक्रांत मैसी ने निभाई है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरणा देने वाली ये फिल्म महज 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी और इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 53.68 करोड़ रुपये। फिल्म आठवें नंबर पर है।
7
ड्रीम गर्ल 2
और, कमाई के हिसाब से टॉप 10 में जगह बनाने वाली लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में इस बार आयुष्मान खुराना का किरदार एक अलग ही अंदाज में निकल कर आया। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में पूजा बनकर अपनी आवाज से मर्दों को रिझाने में कामयाब रहे आयुष्मान ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ में साक्षात पूजा का रूप धरा। आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव और विजय राज की मुख्य भूमिकाएं वाली 35 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों में 104.90 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर पाई।
Dream Girl 2 Review: माही की जगह परी के आने से बिगड़ा पूजा का खेल, आयुष्मान की साख फिर कसौटी पर
[ad_2]
Source link