Home Breaking News सबसे तेज 100 करोड़ कमाने में ये फिल्में रही इस साल नंबर वन, जानिए किसकी फिल्म रही फिसड्डी

सबसे तेज 100 करोड़ कमाने में ये फिल्में रही इस साल नंबर वन, जानिए किसकी फिल्म रही फिसड्डी

0
सबसे तेज 100 करोड़ कमाने में ये फिल्में रही इस साल नंबर वन, जानिए किसकी फिल्म रही फिसड्डी

[ad_1]

अच्छी और खराब फिल्म से ज्यादा इन दिनों फिल्में बनाने वाले अपनी फिल्म की कमाई की चर्चा करते हैं। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई के आंकड़ों की दिन-रात बौछार की जाती है। इरादा यही कि फिल्म की कमाई देखकर लोग फिल्म को हिट समझें और इसे देखने ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए। लोग अपने पसंदीदा सितारों की ये पोस्ट देखकर फिल्म देखने पहुंच भी जाते हैं। उनकी टिकटें बिक जाती हैं, लोग बाद में फिल्म के बारे में अपने अपने मत साझा करते रहते हैं। साल 2023 में कुल 13 फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया। आइए देखते हैं कि इस मनोवैज्ञानिक संख्या तक पहुंचने में किस फिल्म को कितने दिन लगे…




दो दिन में सेंचुरी

रिलीज के पहले दो दिन में ही सौ करोड़ रुपये कमा लेने को आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए अच्छा शगुन माना जाता है। इस साल दो दिन में सौ करोड़ रुपये कमा लेने वाली फिल्मों की कुल संख्या चार रही। ये फिल्में हैं, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘एनिमल’ और ‘टाइगर 3’। इनमें से ‘टाइगर 3’ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई के बराबर कमाई करने में नाकाम रही। तीन सौ करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म कुल 285.52 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

South Stars: साउथ के इन सितारों ने छोटे पर्दे से किया डेब्यू, शानदार अदाकारी से इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान


तीन दिन में सौ करोड़

इस साल रिलीज हुई फिल्मों मे दो फिल्मों ने रिलीज के तीसरे दिन सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया। 16 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ से दर्शकों को ढेरों उम्मीदें रही। शुरुआत भी फिल्म की इसी चक्कर में शानदार रही लेकिन शुरुआती बढ़त के बावजूद फिल्म फ्लॉप हो गई। करीब 600 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 135.04 करोड़ रुपये ही कमा सकी। तीन दिन में सौ करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी फिल्म है ‘गदर 2’ जिसने लंबी दूरी का सफर तय करते हुए साल की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब हासिल किया। इस फिल्म में 542.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

Taapsee Pannu: ‘अमिताभ की तरह रिहर्सल करते हैं शाहरुख’, किंग खान के काम करने के तरीके पर बोलीं तापसी


डंकी’ का संघर्ष जारी

दावा यही किया जा रहा है कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डंकी’ करीब सौ करोड़ रुपये में बनी फिल्म है। फिल्म ने अपनी लागत के बराबर कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चौथे दिन हासिल की। फिल्म को हिट फिल्म का तमगा हासिल करने के लिए कम से कम दो सौ करोड़ रुपये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाना जरूरी है। रिलीज के सातवें दिन तक ये फिल्म करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी। सौ करोड़ रुपये की संख्या तक पहुंचने में ‘डंकी’ को चार दिन लगे।

KWK8: संसद में उठ चुके बिकिनी सीन के सवाल पर शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी, करण के शो में किया बड़ा खुलासा

 


हफ्ते भर बाद लगा नंबर

जिन फिल्मों को इस साल सौ करोड़ रुपये तक पहुंचने में रिलीज के सात दिन से भी ज्यादा समय लगा, उनमें शामिल फिल्में हैं, ‘ओएमजी 2’, ‘द केरल स्टोरी’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’। फिल्म की लागत के हिसाब से इन चारों फिल्मों में से सिर्फ ‘ओमएमजी 2’ और ‘द केरल स्टोरी’ ही हिट फिल्मों का तमगा हासिल कर सकीं। फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.17 करोड़ रुपये और फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने 242.20 करोड़ रुपये की कमाई की।

Hollywood: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं ये हॉलीवुड सितारे, आज भी इनकी धुन पर नाचते हैं फैंस

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here