Home Sports IND vs AFG: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, अब इतने रुपये में मिलेगा भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच का टिकट

IND vs AFG: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, अब इतने रुपये में मिलेगा भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच का टिकट

0
IND vs AFG: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, अब इतने रुपये में मिलेगा भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच का टिकट

[ad_1]

IND vs AFG T20I: इंदौर में भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी 14 जनवरी को खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के निचले ईस्ट स्टैंड के सबसे सस्ते टिकट के लिए दर्शकों को 743 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पहली मंजिल स्थित साउथ पवेलियन के सबसे महंगे टिकट के लिए 5,947 रुपये देने होंगे.

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर

मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) के एक अधिकारी ने टिकट दरों की घोषणा के बाद गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि करीब 28,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्थानीय होलकर स्टेडियम में अफगानिस्तान पहली बार कोई मैच खेलेगा. अधिकारी ने बताया कि भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 30 दिसंबर को सुबह छह बजे से शुरू होगी.

11 जनवरी से शुरू होगी टी20 सीरीज 

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 11 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी को खत्म होगी. ये मैच मोहाली, इंदौर और बेंगलुरु में खेले जाने हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 11 जनवरी को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीमें इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 14 जनवरी को आमने-सामने होंगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 जनवरी को खेला जाएगा. 

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज

पहला टी20 मैच, 11 जनवरी, शाम 7.00 बजे, मोहाली   

दूसरा टी20 मैच, 14 जनवरी, शाम 7.00 बजे, इंदौर 

तीसरा टी20 मैच, 17 जनवरी, शाम 7.00 बजे, बेंगलुरु

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here