Home Sports IND vs SA: मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट…, गावस्कर भी हुए इस प्लेयर के शतक के दीवाने; बयान से मचाई सनसनी

IND vs SA: मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट…, गावस्कर भी हुए इस प्लेयर के शतक के दीवाने; बयान से मचाई सनसनी

0
IND vs SA: मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट…, गावस्कर भी हुए इस प्लेयर के शतक के दीवाने; बयान से मचाई सनसनी

[ad_1]

Sunil Gavaskar Statement: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में केएल राहुल के साहसिक शतक की तारीफ करते हुए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसे भारत के टेस्ट इतिहास के टॉप दस शतकों में से एक बताया. पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के चार विकेट 92 रन पर गिर गए थे, जिसके बाद राहुल ने 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली.

गावस्कर हुए इस प्लेयर के शतक के दीवाने

स्टार स्पोर्ट्स पर हिन्दी कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि केएल राहुल ने कठिन पिच पर शतक जमाया है जहां गेंद अजीब उछाल ले रही थी. उन्होंने कहा कि ऐसी पिच पर बल्लेबाजी के लिए काफी आत्मविश्वास चाहिए. सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट देख रहा हूं और निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के दस टॉप शतकों में से है क्योंकि यहां पिच काफी कठिन थी.’

बयान से मचाई सनसनी

सुनील गावस्कर ने कहा,‘एक बल्लेबाज इतनी आसानी से आत्मविश्वास हासिल नहीं कर पाता, खासकर जब गेंद इस तरह से स्विंग ले रही हो.’ राहुल ने गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. उसके बारे में गावस्कर ने कहा,‘जिस शॉट पर उन्होंने छक्का लगाया, उसकी जितनी तारीफ की जाए , कम है. यह फुललेंग्थ गेंद थी और इस तरह का शॉट टी20 में ही देखने को मिलता है.’

राहुल ने 137 गेंदों में 101 रन की पारी खेली

बता दें कि केएल राहुल के शानदार शतक के बाद जल्द ही संन्यास लेने वाले सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने पलटवार करते हुए नाबाद शतक जड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को यहां पांच विकेट पर 256 रन के साथ 11 रन की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. राहुल ने असमान उछाल वाली पिच पर 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली जिससे भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here