[ad_1]
India vs South Africa 1st Test : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मैदान पर वापसी कुछ खास नहीं रह पाई. वह वनडे विश्व कप (ODI World Cup-2023) के बाद मैदान पर उतरे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में कप्तानी संभाली. हालांकि दोनों पारियों में उनके बल्ले से केवल 5 रन निकले. दूसरी पारी में तो उन्हें कागिसो रबाडा ने ‘जीरो’ पर आउट कर दिया.
2 पारियों में केवल 5 रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी की. उन्होंने सेंचुरियन में सीरीज के पहले टेस्ट मैच की शुरुआती पारी में 5 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में खाता तक नहीं खोल पाए. कमाल तो ये रहा कि दोनों पारियों में रोहित को पेसर कागिसो रबाडा ने ही शिकार बनाया. पहली पारी में उन्होंने 14 गेंदों पर 1 चौके की बदौलत 5 रन जोड़े. दूसरी पारी में उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और ‘डक’ बन गए.
रबाडा की उपलब्धि
इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी पेसर कागिसो रबाडा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया. फिर दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा (0) को आउट कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह इस मेगा रिकॉर्ड को दर्ज करने वाले 5वें प्रोटियाज गेंदबाज बन गए हैं.
डीन एल्गर के दम पर साउथ अफ्रीका मजबूत
साउथ अफ्रीका ने इस टेस्ट मैच में तीसरे दिन गुरुवार को पहली पारी में 408 रन बनाए. भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे मेजबानों को 163 रन की अच्छी-खासी बढ़त मिली. साउथ अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर ने सर्वाधिक 185 रन बनाए. उन्होंने 287 गेंदों की पारी में 28 चौके जड़े. मार्को यानसेन ने नाबाद 84 रन की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा पैर में चोट के कारण बल्लेबाजी को नहीं उतरे. भारत के लिए पेसर जसप्रीत बुमराह ने 4 जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए.
[ad_2]
Source link