Home Sports IND vs SA: शर्मनाक हार से झुका सिर, साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना तो सपना ही रह गया!

IND vs SA: शर्मनाक हार से झुका सिर, साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना तो सपना ही रह गया!

0
IND vs SA: शर्मनाक हार से झुका सिर, साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना तो सपना ही रह गया!

[ad_1]

IND vs SA 1st Test Highlights : भारतीय क्रिकेट टीम का 31 साल से जारी इंतजार एक बार फिर से पूरा नहीं हो पाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Test) में तीसरे ही दिन गुरुवार को हरा दिया. इस हार के साथ भारत का बड़ा सपना चकनाचूर हो गया.

स्टार बल्लेबाजों से सजी टीम धराशायी

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम सीरीज के पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी बॉलर्स के सामने एकदम पस्त हो गई. टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए इस टेस्ट में तीसरे ही दिन पारी और 32 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 408 रन जोड़े. भारत की दूसरी पारी 34.1 ओवर में सिर्फ 131 रन पर सिमट गई.

केवल विराट दिखा पाए जोर

भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही. टीम के लिए केवल विराट कोहली (Virat Kohli) ने कुछ जोर दिखाया और अर्धशतक जड़ा. वह आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए. विराट ने 82 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 76 रन जोड़े. उनके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे शुभमन गिल (26) ने दहाई का आंकड़ा छुआ. बाकी 9 बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंचे. इनमें से 4 का तो खाता तक नहीं खुला. पेसर नान्द्रे बर्गर ने मैच में 7 विकेट लिए. उन्होंने दूसरी पारी में 33 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं, कागिसो रबाडा ने पहली पारी में 5 जबकि दूसरी पारी में 2 विकेट लिए.

1992 से है इंतजार

साल 1992 में भारतीय टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली. तब भी उसे 0-1 से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद 1996, 2001, 2006, 2010, 2013, 2017 और 2021-22 में भी भारत को सीरीज जीतने का मौका नहीं बन सका. भारत ने आज तक कभी भी साउथ अफ्रीका से उसकी मेजबानी में टेस्ट सीरीज जीती नहीं है और इस दौरे पर भी उसका ये सपना पूरा नहीं हो पाएगा. भारतीय टीम को मौजूदा टेस्ट सीरीज में आखिरी मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में 3 जनवरी 2024 से खेलना है. अगर टीम इंडिया मैच जीत भी लेती है तो सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाएगी. वहीं. अगर ड्रॉ रहा तो सीरीज गंवा देगी. हालांकि किसी भी हालत में सीरीज जीत नहीं पाएगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here