Home Sports IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में अब भी वापसी कर सकती है टीम इंडिया, तीसरे दिन करना होगा ये कमाल

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में अब भी वापसी कर सकती है टीम इंडिया, तीसरे दिन करना होगा ये कमाल

0
IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में अब भी वापसी कर सकती है टीम इंडिया, तीसरे दिन करना होगा ये कमाल

[ad_1]

IND vs SA 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया ने केएल राहुल की 101 रनों की पारी की बदौलत पहली पारी में 245 रन बनाए हैं. हालांकि पहली पारी में भारतीय टीम के इस स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने तगड़ा पलटवार किया है. साउथ अफ्रीका ने डीन एल्गर के शतक के दम पर पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 256 रन बना लिए हैं. डीन एल्गर 140 रन और मार्क यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

सेंचुरियन टेस्ट में अब भी वापसी कर सकती है टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी के आधार पर अभी तक टीम इंडिया पर 11 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि अभी भी देर नहीं हुई है और टीम इंडिया इस मैच में वापसी कर सकती है. भारतीय टीम ने अभी तक साउथ अफ्रीका की धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है. टीम इंडिया इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती है. तीसरे दिन टीम इंडिया इस मैच में शानदार वापसी करने का दमखम रखती है.

तीसरे दिन टीम इंडिया को करना होगा ये कमाल 

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डीन एल्गर को भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी फिरकी से चित कर सकते हैं. डीन एल्गर 140 रन और मार्क यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.कप्तान रोहित शर्मा को टेस्ट मैच के तीसरे दिन बाएं हाथ के बल्लेबाज डीन एल्गर के खिलाफ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अटैक पर लगाना चाहिए. डीन एल्गर अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो टीम इंडिया के लिए वापसी का दरवाजा खुल सकता है. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा चोटिल हैं, ऐसे में उनका बल्लेबाजी के लिए उतरना तय नहीं है.

तेम्बा बावूमा चोटिल   

डीन एल्गर अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो साउथ अफ्रीका को संभालने के लिए कोई भी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज नहीं बचेगा. डीन एल्गर को निपटा कर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाजों पर दबाव बना सकती है. भारतीय टीम अगर साउथ अफ्रीका के बाकी बचे 5 विकेट 50-55 रन की बढ़त के अंदर चटका दे तो उसके लिए इस मैच में वापसी करना कुछ हद तक मुमकिन हो जाएगा. अगर साउथ अफ्रीका की बढ़त 100 रन तक पहुंच गई तो टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here