[ad_1]
12:49 PM, 28-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को बड़ी बढ़त लेने से रोकने पर टीम इंडिया की नजर
भारत को तीसरे दिन जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को समेटना होगा और पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 50 रन से ज्यादा की बढ़त लेती है तो भारत के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होगा।
12:43 PM, 28-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के पास पहली पारी में 11 रन की बढ़त, डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। आज (गुरुवार) को मैच का तीसरा दिन है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में अपने दूसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 256 रन से आगे खेलेगी। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। इस तरह अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है।
[ad_2]
Source link