[ad_1]
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की. टीम इंडिया को पहली पारी में महज 245 रन के स्कोर पर समेटने के बाद प्रोटियाज टीम ने 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की. इस स्कोर की बदौलत साउथ अफ्रीका को 163 रन की बड़ी बढ़त मिली जिसके आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. मेजबान टीम के इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी बात यह कि उनका कप्तान मैदान पर मौजूद नहीं था.
भारत के साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर से धरा का धरा रह गया. मेजबान टीम ने घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की. घटिया बल्लेबाजी की वजह से भारत ने महज 3 दिन में ही सेंचुरियन टेस्ट में घुटने टेक दिए. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवूमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कगिसो रबाडा ने टीम इंडिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर पहली पारी को 245 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई.
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम के ओपनर डीन एल्गर ने 185 रन की पारी खेल भारतीय गेंदबाजों की कलई खोल दी. मार्को यानसन ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए स्कोर 408 रन तक पहुंचा दिया. पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त साउथ अफ्रीका ने हासिल की जिसके आगे भारत दूसरी पारी में 131 रन पर ही ऑलआउट हो गया. पारी और 32 रन की शर्मनाक हार टीम को मिली.
बिना कप्तान साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ पारी और 32 रन की बड़ी जीत हासिल की. दो मैचों की सीरीज में टीम ने बिना कप्तान के ही बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की. मैच सिर्फ तीन दिन में ही खत्म हो गया और इस दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान सिर्फ कुछ ओवर ही मैदान पर थे. तेंबा बवूमा को पहले दिन के खेल में ही चोटिल होने के बाद बाहर होना पड़ा था. पहली पारी में वह बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे. डीन एल्गर इस दौरान कप्तान की जिम्मेदारी निभाई.
.
Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, Temba Bavuma
FIRST PUBLISHED : December 28, 2023, 20:51 IST
[ad_2]
Source link