Home Breaking News Kannauj Case: अब हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव का ढहेगा ‘किला’, काटी गई बिजली, राजस्व टीम ने पूरे दिन किया ये काम

Kannauj Case: अब हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव का ढहेगा ‘किला’, काटी गई बिजली, राजस्व टीम ने पूरे दिन किया ये काम

0
Kannauj Case: अब हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव का ढहेगा ‘किला’, काटी गई बिजली, राजस्व टीम ने पूरे दिन किया ये काम

[ad_1]

Kannauj Case revenue team measurements in village On second day preparations are underway to demolish house

Kannauj Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कन्नौज के छिबरामऊ में पुलिस पर हमले का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ यादव अब पुलिस और प्रशासन के निशाने पर है। पुलिस पर हमले के बाद कानपुर के बिकरू की तरह सुर्खियों में आए धरनीधीरपुर नगरियां गांव पर पुलिस और प्रशासन की निगाह लगातार बनी है। सिपाही सचिन की शहादत के बाद पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला भी हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी में है। 

इसके लिए बाकायदा सभी पहलुओं पर पड़ताल के साथ ही कानूनी बिंदुओं पर भी मंथन हो रहा है। यही वजह है कि वारदात के दूसरे दिन हुई पड़ताल के बाद फोरेंसिक और राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर सुबूत एकत्र किए।

नायब तहसीलदार भरत कुमार मौर्य, राजस्व निरीक्षक रामेंद्र सिंह, लेखपाल राजदीप सक्सेना, गजेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, प्रीतम सिंह यादव व राजेश यादव को लेकर धरनीधरपुर नगरिया गांव पहुंच गए। टीम ने हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव के घर से आधे किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में स्थित पुलिया से पैमाइश की शुरूआत की। 

घर के सामने स्थित खेतों के अलावा उत्तर दिशा में भी पैमाइश की। लगभग दो घंटे तक चली पैमाइश के बाद टीम ने हिस्ट्रीशीटर के घर के सामने निशान लगा दिए। सामने की तरफ से देखने पर एक निशान के ऊपर 61 लिखा हुआ था। हालांकि टीम पैमाइश पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट को एसडीएम को सौंपने की बात कहते हुए यहां से चली गई।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here