Home Sports Ranji Trophy: आईपीएल-2024 के लिए कैपिटल्स ने जिसे किया रीटेन, रणजी ट्रॉफी में उसे ही मिल गई दिल्ली की कमान

Ranji Trophy: आईपीएल-2024 के लिए कैपिटल्स ने जिसे किया रीटेन, रणजी ट्रॉफी में उसे ही मिल गई दिल्ली की कमान

0
Ranji Trophy: आईपीएल-2024 के लिए कैपिटल्स ने जिसे किया रीटेन, रणजी ट्रॉफी में उसे ही मिल गई दिल्ली की कमान

[ad_1]

Delhi Ranji Team Captain : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन (IPL-2024) से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक युवा खिलाड़ी को रीटेन किया. अब उसी खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम की कप्तानी सौंपी गई है. इस खिलाड़ी का नाम है यश ढुल (Yash Dhull). आयुष बडोनी को दिल्ली टीम की उप-कप्तानी सौंपी गई है.

26 सदस्यीय टीम का ऐलान

दिल्ली ने पांच जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए गुरुवार को 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इसमें युवा यश ढुल (Yash Dhull) को फिर से दिल्ली टीम की कमान सौंपी गई है. आयुष बडोनी को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है.

भारत को दिलाया U-19 वर्ल्ड कप

भारत को अपनी कप्तानी में 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने वाले 21 वर्षीय यश ढुल पिछले चरण में भी दिल्ली के कप्तान थे. दिल्ली पहले दो मैच में पांच से आठ जनवरी तक पुडुचेरी (अरुण जेटली स्टेडियम) और 12 से 15 जनवरी तक जम्मू कश्मीर (होस्टल ग्राउंड जेकेसीए) से भिड़ेगा.

ईशांत और नवदीप को भी मौका

दिल्ली की टीम में अन्य युवा खिलाड़ी वैभव शर्मा, अनुज रावत, ऋतिक शौकीन, जितेश सिंह, शिवम त्रिपाठी और साहिल मल्होत्रा शामिल हैं. टीम में भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिग्गज पेसर ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव भी मौजूद हैं. सात बार की विजेता दिल्ली पिछले चरण में नॉकआउट चरण में जगह बनाने में विफल रही थी. दिल्ली को ग्रुप-डी में पुडुचेरी, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा और ओडिशा के साथ रखा गया है. (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here