Home Sports Shikhar Dhawan: हौसला रख… शिखर धवन के बेटे वाले पोस्ट पर अक्षय कुमार ने यूं किया रिएक्ट

Shikhar Dhawan: हौसला रख… शिखर धवन के बेटे वाले पोस्ट पर अक्षय कुमार ने यूं किया रिएक्ट

0
Shikhar Dhawan: हौसला रख… शिखर धवन के बेटे वाले पोस्ट पर अक्षय कुमार ने यूं किया रिएक्ट

[ad_1]

Akshay Kumar on Shikhar Dhawan Post: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में अपने बेटे जोरावर के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट किया था, जिसके बाद अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है. उन्होंने धवन को हौसला रखने की बात कही है. बता दें कि धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ तलाक हो चुका है. उनका बेटा जोरावर अपनी मां यानी आयशा के साथ रहता है. धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने बेटे से ना मिल पाने का दर्द साझा किया.

धवन ने किया था ये पोस्ट

धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ हुए वीडियो कॉल का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम्हें व्यक्तिगत रूप से देखे हुए एक साल हो गया है और अब लगभग तीन महीने से मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है. इसलिए तुम्हें, मेरे बेटे, उसी फोटो पोस्ट करते हुए जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘भले ही मैं तुमसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पाता, फिर भी मैं टेलीपैथी के जरिए आपसे जुड़ता हूं. मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं जानता हूं कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और अच्छे से बड़े रहे हो.’

‘पापा हमेशा…’

धवन ने आगे लिखा, ‘पापा हमेशा तुम्हें याद करते हैं और तुमसे प्यार करते हैं. वह हमेशा सकारात्मक रहते हैं, मुस्कुराते हुए उस समय का इंतजार करते हैं जब हम ईश्वर की कृपा से दोबारा मिलेंगे. शरारती बनो लेकिन विनाशकारी नहीं, दाता बनो, विनम्र, दयालु, धैर्यवान और मजबूत बनो.’

अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

शिखर धवन के इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वास्तव में इस पोस्ट को देखकर भावुक हो गया. एक पिता के रूप में मैं जानता हूं कि अपने बच्चे को न देख पाने या न मिल पाने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है. हौसला रख शिखर… हममें से लाखों लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्द ही अपने बेटे से मिलें.’ 

fallback

भारतीय टीम से भी चल रहे हैं बाहर

बता दें कि अपने निजी जीवन के साथ-साथ वह प्रोफेशनल लाइफ में भी स्ट्रगल कर रहे हैं. उन्हें टीम इंडिया में मौके नहीं मिल रहे हैं. शिखर धवन ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2022 में खेला था. तब से उन्हें मौका  नहीं मिला है. वह टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. उनके नाम कुल 24 शतक दर्ज हैं. हाल ही में हुए ODI वर्ल्ड कप में भी उन्हें स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here