Home Sports ‘उसे पाक टीम में होना था’,बॉलर ने हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए तो फैंस ने की मांग

‘उसे पाक टीम में होना था’,बॉलर ने हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए तो फैंस ने की मांग

0
‘उसे पाक टीम में होना था’,बॉलर ने हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए तो फैंस ने की मांग

[ad_1]

हाइलाइट्स

शाहनवाज दहानी ने 40 रन देकर छह विकेट हासिल किए
फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट का अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया
उनकी बॉलिंग के कारण SBP टीम 170 रन पर हुई ढेर

नई दिल्‍ली. तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) ने पाकिस्‍तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित छह विकेट हासिल किए हैं. प्रेसीडेंट ट्रॉफी में सुई नार्दर्न गैस पाइपालाइंस (SNGPL) की ओर से खेलते हुए उन्‍होंने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट का अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया और 40 रन देकर स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान (SBP) के छह बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेजा. दहानी की इस शानदार गेंदबाजी के कारण विपक्षी SBP टीम महज 170 रन बनाकर ढेर हो गई.

गौरतलब है कि 25 वर्ष के शाहनवाज दहानी पाकिस्‍तान टीम (Pakistan team) की ओर से दो वनडे और 11 टी20 मैच खेल चुके हैं और उन्‍हें मुल्‍क के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता है.

प्रेसीडेंट कप ट्रॉफी के इस प्रदर्शन के बाद शाहनवाज दहानी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है. क्रिकेट पाकिस्‍तान ने सोशल साइट X पर जब इस तेज गेंदबाज के प्रदर्शन का जिक्र किया तो एक फैन ने लिखा कि दहानी को ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करने वाली पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम (Pakistan team in Australia) में होना चाहिए था क्‍योंकि उनके पास अच्‍छी गति और लाइन-लेथ है. एक अन्‍य प्रशंसक ने भी इसी तरह के विचार व्‍यक्‍त किए. उसने लिखा, ‘ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए शाहनवाज दहानी बेहतर विकल्‍प हो सकते थे. अपनी ऊंचाई के कारण वे अतिरिक्‍त गति और बाउंस हासिल करते है.’

एक अन्‍य पाकिस्‍तानी फैन ने लिखा- इस खिलाड़ी के टेलैंट को बर्बाद मत करिए. बता दें, दहानी ने अब तक दो वनडे में एक विकेट हासिल किया है जबकि टी20 मैचों में उन्‍होंने आठ विकेट हासिल किए हैं.

Tags: Pakistan cricket, Pakistan cricket team, Shahnawaz dahani



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here