[ad_1]

पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जम्मू संभाग के जिला पुंछ के मेंढर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। दहशतगर्दों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। वहीं, पुंछ और राजोरी जिले के जंगली इलाकों में सेना, पुलिस, सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन नौवें दिन भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, पुंछ के मेंढर में पुलिस और सेना ने संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को मेंढर के कासलबरी इलाके में आतंकी ठिकाने का पता चला। ठिकाने में आतंकियों ने हथियार और गोला बारूद छिपाया हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है। सुरक्षाबलों को मौके से तीन पिस्टल, 4 ग्रेनेड, 4 पिस्टल मैगजीन और करीब 70 पिस्टल राउंड बरामद हुए हैं। जवानों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
[ad_2]
Source link