[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाएगा
टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ी
भारतीय खिलाड़ी नए साल का स्वागत दक्षिण अफ्रीका में करेंगे
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2023 के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया 31 साल का सूखा खत्म करने साउथ अफ्रीका पहुंची थी लेकिन उसका सपना टूट गया है. मेजबान टीम ने भारत को 3 दिन के भीतर सेंचुरियन टेस्ट मैच में पारी के अंतर से हराकर नए साल से पहले बड़ा झटका दिया. भारतीय टीम ने इससे पहले 8 बार साउथ अफ्रीका का दौरा किया था जिसमें से 7 बार उसे टेस्ट सीरीज में हार मिली थी वहीं एक बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही. टीम इंडिया की नजर अब नए साल में नए सिरे से शुरुआत करने की होगी. इससे पहले आइए जान लेते हैं कि भारतीय खिलाड़ी नए साल का स्वागत कहां करेंगे.
टीम इंडिया मेजबान साउथ अफ्रीका (IND vs SA) से सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड मैदान पर खेलेगी. दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम केपटाउन पहुंचेगी. ऐसे में रोहित एंड कंपनी केपटाउन में टीम होटल में इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकती है. इससे पहले पिछली बार रोहित शर्मा नए साल (New Year) का स्वागत करने के लिए फैमिली संग मालदीव पहुंचे थे वहीं विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को लेकर दुबई में साल 2023 का स्वागत किया था.
भारतीय खिलाड़ियों ने तब सेंचुरियन में टीम होटल में मनाया था नए साल का जश्न
भारतीय क्रिकेट टीम साल 2021 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी जहां उसने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबानों को 113 रन से हराया था. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तब इस टेस्ट को जीतने के बाद सेंचरियन में ही टीम होटल में नए साल की पार्टी की थी. ये टेस्ट मैच भी बॉक्सिंग डे के मौके पर खेला गया था. उस टीम में कोहली, हेड कोच राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत आदि शामिल थे. तब अश्विन ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था जिसमें सभी खिलाड़ी एक बड़े केक के सामने मस्ती की मूड में नजर आ रहे थे.
केपटाउन में इन खिलाड़ियों संग न्यू ईयर सेलिब्रेट करेगी टीम इंडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेशक हार मिली हो लेकिन हिटमैन ने उम्मीद जताई है नए साल में उनकी टीम नई तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी. रोहित की टीम में विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज आदि शामिल हैं. इसके अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्ट स्टाफ के साथ भारतीय खिलाड़ी होटल में नए साल का स्वागत करेंगे.
.
Tags: Happy new year, Ind vs sa, India vs South Africa, New year, South africa, Team india
FIRST PUBLISHED : December 29, 2023, 10:38 IST
[ad_2]
Source link