Home Breaking News लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी के बेड में मिली अर्धनग्न लाश

लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी के बेड में मिली अर्धनग्न लाश

0
लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी के बेड में मिली अर्धनग्न लाश

[ad_1]

Four year old found Murdered after misdeed in Ludhiana

चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


लुधियाना के डेहलों इलाके में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 

डाबा में रहने वाली बच्ची से उसी के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को अपने कमरे के बेड में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। देर शाम को जब परिवार बच्ची को ढूंढ रहा था तब उसका शव पड़ोसी के कमरे में पड़ा मिला। इसके बाद सभी आला अधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात तक इस मामले में कोई पुलिस अधिकारी कुछ बोलने के तैयार नहीं था।

दरअसल, बापू मार्किट के पास रहने वाली चार साल की बच्ची सुबह घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार को पता चला कि अंतिम बार बच्ची को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ देखा गया था। जब उसके कमरे में गए तो वहां ताला लगा हुआ था और युवक वहां पर नहीं था। जब उसका कमरा खोलकर देखा गया तो अंदर बेड में बच्ची की अर्धनग्न लाश पड़ी हुई थी। 

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं जो आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here