Home Sports वह बच्चा नहीं है… शर्मनाक हार के बाद शास्त्री ने भारतीय ऑलराउंडर को कोसा

वह बच्चा नहीं है… शर्मनाक हार के बाद शास्त्री ने भारतीय ऑलराउंडर को कोसा

0
वह बच्चा नहीं है… शर्मनाक हार के बाद शास्त्री ने भारतीय ऑलराउंडर को कोसा

[ad_1]

हाइलाइट्स

रवि शास्त्री ने शार्दुल ठाकुर को जमकर लताड़ लगाई है
शार्दुल ठाकुर बैटिंग और बॉलिंग में जूझते रहे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की सेंचुरियन टेस्ट में करारी हार के बाद दिग्गज क्रिकेटर्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जमकर कोस रहे हैं. साउथ अफ्रीका ने भारत को तीन दिन के भीतर पारी और 32 रन से हराकर उसके पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के सपने को तोड़ दिया. इस टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर को बतौर ऑलराउंडर चुना गया था. लेकिन शार्दुल ने बल्ले और गेंद दोनों से निराश किया. वह ना तो रन बना पाए और ना ही समय पर विकेट ले पाए. उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट में 101 रन देकर सिर्फ 1 विकेट (डीन एल्गर) हासिल किया. इस दौरान उनकी बॉलिंग इकोनोमी 5.3 की रही. वह 5 भारतीय गेंदबाजों में सबसे महंगे रहे. बल्ले से वह 24 और 2 का स्कोर बना पाए. शार्दुल की इस खराब प्रदर्शन देखकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री आग बबूला हो गए. शास्त्री ने यहां तक कह डाला कि शार्दुल बच्चा नहीं हैं, बल्कि चौथे तेज गेंदबाज हैं.

भारतीय टीम सेंचुरियन टेस्ट मैच में 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज शामिल थे. जिस पिच पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला वहां भारतीय तेज गेंदबाजों को विकेट के लिए पसीने छूटते नजर आए. इस मैच में कॉमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा, ‘ भारत को बॉलिंग डिपार्टमेंट में अनुभव की कमी खली. इनमें से दो बुमराह और सिराज ही अनुभवी थे. टीम इंडिया को यहां शमी की कमी खली. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) बच्चा नहीं हैं. वह चौथे सीमर हैं. आपको ओवरसीज में एक विशद्ध तीसरे तेज गेंदबाज की जरूरत होती है जो बड़ा अंतर पैदा कर सके.’

भारतीय क्रिकेट टीम सात समंदर पार करेगी नए साल का वेलकम, कौन- कौन होगा शामिल? जानिए सबकुछ

भारत को हराने वाली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम को झटका, कप्तान हुआ बाहर, विदाई टेस्ट में एल्गर करेंगे टीम की अगुआई

शास्त्री ने अर्शदीप सिंह को रणजी मैच खेलने की दी सलाह
भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने डीन एल्गर के 185 रन के दम पर अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 408 रन बनाए. साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 163 रन की लीड मिली थी. टीम इंडिया दूसरी पारी में 131 रन पर ढेर हो गई. भारत की दोनों पारियों में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट लिए. शास्त्री ने बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह को रणजी ट्रॉफी मैच खेलने की सलाह दी. कॉमेंट्री के दौरान शास्त्री को साथी कॉमेंटेटर मार्क निकोलस ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का नाम सुझाया कि उन्हें टेस्ट में ला सकते हैं. इसपर शास्त्री ने कहा कि क्या अर्शदीप सिंह लंबे स्पैल फेंक सकते हैं. क्या उसने पर्याप्त रणजी मैच खेले हैं. मैं चाहता हूं कि वह ज्यादा से ज्यादा रणजी मैच और फर्स्ट क्लास मैच खेलें.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच नए साल में खेला जाएगा. दोनों टीमें 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में आमने सामने होंगी. भारतीय टीम दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी वहीं मेजबान टीम की कोशिश मेहमानों का सीरीज में सफाया करने पर होगी. साउथ अफ्रीकी टीम डीन एल्गर को विदाई टेस्ट मैच में जीत की ओर देख रही है वहीं भारतीय टीम इस टेस्ट को अपने नाम कर दौरे का समापन जीत से करना चाहेगी.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Ravi shastri, Shardul thakur

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here