Home Sports शमी की रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ा ये खिलाड़ी

शमी की रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ा ये खिलाड़ी

0
शमी की रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ा ये खिलाड़ी

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहम्मद शमी चोट की वजह से साउथ अफ्रीका नहीं जा पाए
बीसीसीआई ने शुक्रवार को शमी की रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ी

नई दिल्ली. भारतीय सीनियन चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 जनवरी से केपटाउन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड में तेज गेंदबाज आवेश खान को शामिल किया गया है. शमी चोट की वजह से सीरीज शुरू होने से पहले टीम से बाहर हो गए थे. उनकी जगह बीसीसाई ने अभी तक रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया था.

भारतीय क्रिकेट टीम को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया ने 3 दिन के भीतर ही पहला टेस्ट गंवा दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का 31 साल का सपना भी अधूरा रह गया. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) में पहली टेस्ट सीरीज से वंचित रह गई. इससे पहले भी भारत ने साउथ अफ्रीकार का आठ बार दौरा किया था जहां उसे 7 में हार मिली वहीं एक बार सीरीज ड्रॉ रही.

वह बच्चा नहीं है… शर्मनाक हार के बाद शास्त्री ने भारतीय ऑलराउंडर को जमकर कोसा, बोले- इस खिलाड़ी को रणजी में भेजो

भारतीय क्रिकेट टीम सात समंदर पार करेगी नए साल का वेलकम, कौन- कौन होगा शामिल? जानिए सबकुछ

अवेश खान ने खेली थी वनडे सीरीज
तेज गेंदबाज अवेश खान ने मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट से पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. सीरीज के पहले वनडे में अवेश ने मैच विनिंग गेंदबाज की भूमिका निभाई थी. उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए थे. शमी को पहले टेस्ट स्क्वॉड में जगह दी गई थी लेकिन उसी समय कहा गया था कि उनके खेलने पर फैसला फिटनेस को देखकर होगा. बीसीसीआई की मेडिकल टीम शमी को फिट नहीं घोषित कर सकी. जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. शमी वनडे विश्व कप के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्होंने विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए थे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, अवेश खान.

Tags: Avesh khan, Ind vs sa, India vs South Africa, Mohammed Shami

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here