Home Breaking News COVID-19 Cases: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड के 129 नए मामले दर्ज, जानें JN.1 वेरिएंट के मरीजों की संख्या

COVID-19 Cases: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड के 129 नए मामले दर्ज, जानें JN.1 वेरिएंट के मरीजों की संख्या

0
COVID-19 Cases: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड के 129 नए मामले दर्ज, जानें JN.1 वेरिएंट के मरीजों की संख्या

[ad_1]

COVID-19 cases news updates Maharashtra reports 129 fresh corona cases JN.1 variant infected people

कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 129 नए मामले सामने आए। जबकि JN.1 वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 10 बनी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 80,23,487 कोविड संक्रमितों को पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 98.18 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।  

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस साल (1 जनवरी, 2023) से महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण से 137 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 70.80 प्रतिशत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति हैं। 84 प्रतिशत मृतकों को अन्य बीमारियां थीं, जबकि 16 प्रतिशत को कोई अन्य बीमारी नहीं थी।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 28 दिसंबर तक कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 के कुल 145 मामले दर्ज किए गए हैं। ये नमूने 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2023 के बीच एकत्र किए गए थे। जेएन.1 वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केरल में JN.1 उप-स्वरूप के अब तक 41 मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश घर में पृथकवास में हैं।

कोविड के जेएन.1 उप-स्वरूप को लेकर केंद्र और राज्य सरकार सतर्क है। नए साल के जश्न को देखते हुए कड़ी नजर रखी जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में शुक्रवार को 24 घंटे में कोविड के 797 नए मामले दर्ज किए गए। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 4,000 है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here