Home Sports ICC ने टीम इंडिया को सुना दी बड़ी सजा, लगाया जुर्माना और काट लिए 2 WTC पॉइंट्स

ICC ने टीम इंडिया को सुना दी बड़ी सजा, लगाया जुर्माना और काट लिए 2 WTC पॉइंट्स

0
ICC ने टीम इंडिया को सुना दी बड़ी सजा, लगाया जुर्माना और काट लिए 2 WTC पॉइंट्स

[ad_1]

Team India Fined: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सबसे शर्मनाक हार के साथ भारतीय टीम को मैच फीस का 10 प्रतिशत और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के 2 अहम अंक भी गंवाने पड़े. भारत को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर एक पारी और 32 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जो दक्षिण अफ्रीका में उसकी सबसे बड़ी हार है.

ICC ने टीम इंडिया को सुना दी बड़ी सजा

आईसीसी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ‘आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को यह सजा सुनाई. भारत निर्धारित समय में लक्ष्य से दो ओवर पीछे था.’ न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों के संबंध में आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत हर एक ओवर पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना होता है. इसके साथ ही प्रति ओवर WTC का एक अंक कटता है.

रोहित शर्मा ने मान ली सजा 

आईसीसी ने कहा, ‘भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सजा स्वीकार कर ली है लिहाजा औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.’ मैदानी अंपायरों पॉल रीफेल और लैंगटन रूसेरे, तीसरे अंपायर अहसान रजा और चौथे अंपायर स्टीफन हैरिस ने सजा सुनाई. सेंचुरियन में हार के बाद भारत WTC अंक तालिका में शीर्ष से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया. अब ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है. 

भारत को पारी और 32 रनों से हरा मिली

बता दें कि डीन एल्गर के बड़े शतक और मार्को यानसेन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के बाद नांद्रे बर्गर की अगुवाई में गेंदबाजों के तूफानी प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन गुरुवार को भारत को पारी और 32 रनों से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है. पहली पारी में 163 रनों से पिछड़ने के बाद भारत दूसरी पारी में बर्गर (33 रन पर चार विकेट), यानसेन (36 रन पर तीन विकेट) और कैगिसो रबाडा (32 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 34.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गया, जिससे दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का उसका सपना भी टूट गया. (PTI से इनपुट) 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here