Home Sports IND vs SA: बॉलिंग नहीं, बैटिंग यूनिट में बदलाव करना चाहते हैं रोहित शर्मा! दूसरे टेस्ट में चल जाएगा सबको पता

IND vs SA: बॉलिंग नहीं, बैटिंग यूनिट में बदलाव करना चाहते हैं रोहित शर्मा! दूसरे टेस्ट में चल जाएगा सबको पता

0
IND vs SA: बॉलिंग नहीं, बैटिंग यूनिट में बदलाव करना चाहते हैं रोहित शर्मा! दूसरे टेस्ट में चल जाएगा सबको पता

[ad_1]

IND vs SA, Rohit Sharma Statement : भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. उसके लिए साल 2023 का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाया. साउथ अफ्रीका ने सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रनों से हराया. इस हार के कारण भारत का साउथ अफ्रीका की धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी एक बार फिर चकनाचूर हो गया. हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बैटिंग यूनिट को लेकर बड़ा बयान दिया.

बल्लेबाजों ने किया निराश

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. मेजबानों ने उसे पारी और 32 रनों से मात दी. भारत के गेंदबाजों ने उतना निराश नहीं किया, जितना बल्लेबाजों ने. साउथ अफ्रीका ने भारत की पहली पारी 245 रन पर समेटने के बाद डीन एल्गर (185) के शानदार प्रदर्शन के बूते 408 रन बनाए. फिर भारत की दूसरी पारी 34.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में केवल विराट कोहली (Virat Kohli) ही क्रीज पर जमने का जोर दिखा पाए. उन्होंने 82 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रन जोड़े. उनके अलावा शुभमन गिल (26) ही दहाई के आंकड़े को छू सके. इससे रोहित शर्मा भी निराश दिखे.

क्या बोले रोहित शर्मा?

हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ‘टीम के कुछ साथी पहले भी यहां (साउथ अफ्रीका) आ चुके हैं. हम जानते हैं कि क्या उम्मीद करनी है और हर किसी का अपना प्लान है. हमारे बल्लेबाजों को चुनौती मिली और हम अच्छी तरह से परिस्थितियों को समझ नहीं सके. ये एक बाउंड्री स्कोरिंग मैदान है, हमने उन्हें (विरोधी टीम के बल्लेबाजों) कई स्कोर करते देखा है लेकिन हमें प्रतिद्वंद्वी और उनकी ताकत को भी समझने की जरूरत है. हमने दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की.’

आवेश खान को जोड़ा

इस बीच बड़ा अपडेट मिला कि टीम इंडिया में केपटाउन में 3 जनवरी से होने वाले टेस्ट मैच के लिए पेसर आवेश खान को जोड़ा गया है. उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने के कारण टीम में मौका मिला. वहीं, रवींद्र जडेजा भी दूसरे टेस्ट से पहले तैयारियों में जुट गए हैं. जडेजा ना सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट मैच का हिस्सा थे लेकिन दोनों ने ही निराश किया. ऐसे में भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ी को मौका मिलना तय है, जो गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल दिखा सके. हालांकि ये सब 3 जनवरी को टॉस के वक्त साफ हो जाएगा कि प्लेइंग-11 में बदलाव होता है या नहीं, किसे जगह मिलती है और किसे बाहर रखा जाएगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here