Home Sports IND vs SA: साउथ अफ्रीका में रोहित की लचर बल्लेबाजी ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, भयानक रहा है रिकॉर्ड

IND vs SA: साउथ अफ्रीका में रोहित की लचर बल्लेबाजी ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, भयानक रहा है रिकॉर्ड

0
IND vs SA: साउथ अफ्रीका में रोहित की लचर बल्लेबाजी ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, भयानक रहा है रिकॉर्ड

[ad_1]

Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रनों से हार झेलने के बाद भारतीय टीम और उसके कप्तान रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर हैं. सेंचुरियन में रोहित शर्मा पहली पारी में 5 रन और दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के सामने रोहित शर्मा बेबस नजर आए. कैगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को सेंचुरियन टेस्ट की दोनों ही पारियों में क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया और उससे पहले अपना शिकार बना लिया. 

रोहित की लचर बल्लेबाजी ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा की लचर बल्लेबाजी ने टीम इंडिया की लुटिया डुबोने का काम किया है. सेंचुरियन टेस्ट में रोहित शर्मा के पारी की शुरुआत में ही जल्द आउट होने की वजह से टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई. रोहित शर्मा के जल्द आउट होने की वजह से पूरा दबाव मिडिल ऑर्डर पर पड़ गया. वैसे भी साउथ अफ्रीका की धरती पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहद खराब है. रोहित शर्मा कभी भी साउथ अफ्रीका की धरती पर किसी टेस्ट मैच में अर्धशतक तक नहीं जड़ पाए हैं.   

साउथ अफ्रीका में भयानक रहा है रोहित का रिकॉर्ड  

साउथ अफ्रीका की धरती पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत भयानक रहा है. रोहित शर्मा ने साल 2013 में साउथ अफ्रीका की धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. रोहित शर्मा ने अभी तक साउथ अफ्रीका की धरती पर कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं. रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका की धरती पर 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 128 रन ही बनाए हैं. साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा का बेस्ट स्कोर 47 रन है. यानी रोहित शर्मा कभी भी साउथ अफ्रीका की धरती पर किसी टेस्ट मैच में अर्धशतक तक नहीं जड़ पाए हैं.    

साउथ अफ्रीका में सबसे खराब बल्लेबाजी औसत

साउथ अफ्रीका की धरती पर रोहित शर्मा का बल्लेबाजी औसत लगभग 14 का रहा है. रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका की धरती पर 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 14, 6, 0, 25, 11, 10, 10, 47, 5, 0 रन के स्कोर बनाए हैं. बता दें कि डीन एल्गर के बड़े शतक और मार्को यानसेन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के बाद नांद्रे बर्गर की अगुवाई में गेंदबाजों के तूफानी प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन गुरुवार को भारत को पारी और 32 रनों से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here