[ad_1]

रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। तीन दिन में ही मुकाबला समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत का उसके मैदान पर सीरीज जीतने का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो पाया। टीम इंडिया केप टाउन में तीन जनवरी से होने वाले मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जमकर आलोचना की है।
सुनील गावस्कर ने शर्मनाक परिणाम के पीछे अभ्यास मैचों की अनुपस्थिति को सबसे बड़े कारणों में से एक बताया। गावस्कर ने भारत के इंट्रा-स्क्वाड मैचों को ‘मजाक’ भी कहा। उन्होंने सीरीज की शुरुआत से पहले प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच नहीं खेलने के रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन के फैसले की आलोचना की। गावस्कर ने कहा, ”आपने यहां सीरीज से पहले कोई मैच नहीं खेला। यही मुख्य कारण है। यदि आप सीधे टेस्ट मैच खेलते हैं, तो यह काम नहीं करेगा। हां, आपने भारत ए टीम भेजी थी। भारत ए टीम को वास्तव में दौरे से पहले आना चाहिए था।”
इंट्रा-स्क्वाड एक मजाक है: गावस्कर
गावस्कर ने कहा, ”यहां आने के बाद आपको अभ्यास मैच खेलने की जरूरत है। इंट्रा-स्क्वाड एक मजाक है क्योंकि क्या आपके तेज गेंदबाज आपके बल्लेबाजों को बहुत तेज गेंदबाजी करेंगे? क्या वे बाउंसर फेंकेंगे? वे अपने बल्लेबाजों को घायल करने से डरेंगे।” प्रथम श्रेणी टेस्ट नहीं खेलने के फैसले के पीछे टीम प्रबंधन अक्सर यह तर्क देता है कि अभ्यास पिचों और मैच पिचों के बीच अंतर है। वहीं, गावस्कर को लगता है कि अभ्यास मैच महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ए, काउंटी या राज्य की टीम के खिलाफ पहले खेलना चाहिए था।
सेंचुरियन टेस्ट में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। भारत दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
[ad_2]
Source link