Home Breaking News IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली तीसरी सफलता, दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी को किया आउट

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली तीसरी सफलता, दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी को किया आउट

0
IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली तीसरी सफलता, दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी को किया आउट

[ad_1]

IND W vs AUS W ODI Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi

एलिसा हीली और हरमनप्रीत कौर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उसके तीन विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल फीबी लिचफील्ड और ताहिला मैक्ग्रा क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका कप्तान एलिसा के रूप में लगा था। वह 24 गेंद में 13 रन बनाकर पूजा वस्त्राकर की गेंद पर बोल्ड हुईं। वहीं, एलिस पेरी को दीप्ति शर्मा ने श्रेयंका पाटिल के हाथों कैच कराया। पेरी 47 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुईं। बेथ मूनी के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। वह 17 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी को दीप्ति ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।

दोनों टीमों में बदलाव

भारतीय टीम में स्मृति मंधाना की वापसी हुई है। वह अनफिट होने की वजह से पहले वनडे में नहीं खेली थीं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव  किया। तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट की जगह किम गार्थ की वापसी हुई है। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो बदलाव किए हैं। शैफाली की जगह मंधाना की वापसी हुई, जबकि साइका इशाक की जगह ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को टीम में जगह दी गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रॉड्रिग्स,दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

सीरीज बचाने की चुनौती

पहला मैच गंवाने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े स्टेडियम पर पहले वनडे में भारत को हर विभाग में 19 साबित किया। पहले वनडे में भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्स (82) और पूजा वस्त्राकर (नाबाद 62) की पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर आठ विकेट पर 282 रन बनाया। भारत ने गेंदबाजी में सात गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से मैच जीत लिया।

भारत ने फरवरी 2007 से लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर जो आठ मैच खेले हैं उन सभी में उसे हार झेलनी पड़ी है। भारतीय टीम के पास यह 2025 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत करने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का मौका है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here