Home Sports Mohammed Shami: टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट में इस खिलाड़ी की खली कमी, चुटकियों में पलट देता है मैच

Mohammed Shami: टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट में इस खिलाड़ी की खली कमी, चुटकियों में पलट देता है मैच

0
Mohammed Shami: टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट में इस खिलाड़ी की खली कमी, चुटकियों में पलट देता है मैच

[ad_1]

Sanjay Manjrekar Statement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने कहा है कि भारत को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने शुरुआती टेस्ट में मोहम्मद शमी की कमी खली. बता दें कि तीन दिन में पारी और 32 रन से हारने के बाद गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारत को अपनी तीसरी सबसे बड़ी हार मिली. मांजरेकर ने साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर शमी के कौशल पर जोर दिया और कहा कि यह तेज गेंदबाज इन चुनौतीपूर्ण पिचों पर और भी चमकने की क्षमता रखता है.

चोट के चलते बाहर हुए शमी

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर मोहम्मद शमी टखने की गंभीर चोट के कारण टीम से बाहर हुए.  साउथ अफ्रीका में शमी का रिकॉर्ड शानदार है. 8 मैचों में 35 विकेट और 3.12 की इकोनॉमी रेट के साथ वह लगातार  साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए काल बने हैं. मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘भारत को मोहम्मद शमी की कमी खली, क्योंकि आप पिच से लाभ लेने की बात कर रहे हैं. हवा में मूवमेंट की तलाश नहीं कर रहे हैं. शमी सबसे अच्छा क्या करते हैं? उन्हें भारतीय पिचों पर मूवमेंट मिलता है.’ बता दें कि शमी उन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार हैं जो पलभर में मैच का पास पलट कर रख देते हैं.

‘आपको अलग तरह से गेंदबाजी करनी होगी’

शमी की कमी ने भारतीय गेंदबाजी लाइनअप में एक खालीपन छोड़ दिया है, जिससे टीम को अपनी रणनीतियों को लागू करने में दिक्कतें आ रही हैं. मांजरेकर ने आगे कहा, ‘बोर्ड पर कुछ और रन बनाने के अलावा मुख्य बात यह है कि आपको अलग तरह से गेंदबाजी करनी होगी. भारतीय सीमर्स हमारे पास जो गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं उन्हें अब इसका एहसास हो गया है.’ बता दें कि BCCI ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज आवेश खान को मोहम्मद शमी के स्थान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है.

ऐसी रही भारत की गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो भारतीय गेंदबाज सेंचुरियन टेस्ट में कुछ खासा प्रदर्शन नहीं कर सके. बुमराह ने साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया. इनके अलावा मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले. वहीं, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकट लिया. टीम इंडिया को इस मैच में रवींद्र जडेजा की कमी भी खली. वह पीठ में दिक्कत के चलते प्लेइंग-11 से बाहर रहे थे.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here