Home Breaking News Parliament Security: सदर बाजार से खरीदे झंडे…इंडिया गेट पर बांटे थे कैन, अपराध की ऐसे कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Parliament Security: सदर बाजार से खरीदे झंडे…इंडिया गेट पर बांटे थे कैन, अपराध की ऐसे कड़ियां जोड़ रही पुलिस

0
Parliament Security: सदर बाजार से खरीदे झंडे…इंडिया गेट पर बांटे थे कैन, अपराध की ऐसे कड़ियां जोड़ रही पुलिस

[ad_1]

Parliament Security Breach Police reached India Gate and Sadar Bazaar with the accused to connect links of cri

Parliament Security Breach
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले के आरोपियों को उन स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की जहां वे इकट्ठा हुए थे और जहां से उन्होंने झंडे और अन्य वस्तुएं खरीदी थीं। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को पुलिस इंडिया गेट, सदर बाजार और महारानी बाग लेकर पहुंची।

सूत्रों ने बताया कि संसद में घुसने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन डी को बुधवार को सदर बाजार की उस दुकान पर ले जाया गया, जहां से उन्होंने झंडे खरीदे थे। आरोपियों ने संसद में प्रवेश करने से पहले इंडिया गेट पर झंडे और धुआं फैलाने वाले ‘कैन’ आपस में बांटे थे। संसद में घुसने से पहले इंडिया गेट पर ही सभी आरोपी जमा हुए थे। 

दोनों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के महारानी बाग इलाके में भी ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने साजिश रचने के लिए यहां एक बैठक की थी। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपियों को इन स्थानों पर ले जाया गया। 

13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया था। इस दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. नामक दो व्यक्ति शून्यकाल के दौरान लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और नारे लगाते हुए एक ‘केन’ से पीली गैस छोड़ी थी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here