Home Breaking News SC Collegium: पांच हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश, कॉलेजियम ने सुझाए इन जजों के नाम

SC Collegium: पांच हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश, कॉलेजियम ने सुझाए इन जजों के नाम

0
SC Collegium: पांच हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश, कॉलेजियम ने सुझाए इन जजों के नाम

[ad_1]

Supreme Court Collegium recommends names of five judges to be appointed as chief justices of high courts

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट समेत पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए न्यायमूर्ति शील नागू, गौहाटी हाईकोर्ट के लिए न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई, इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और झारखंड हाईकोर्ट के लिए न्यायमूर्ति बीआर सारंगी के नामों की अनुशंसा की गई है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में जस्टिस संजीव खन्ना और बीआर गवई सदस्य हैं। जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here