Home Breaking News World News: मेक्सिको में बंदूकधारियों ने पार्टी में की अंधाधुंध फायरिंग, छह की मौत, 26 अन्य घायल

World News: मेक्सिको में बंदूकधारियों ने पार्टी में की अंधाधुंध फायरिंग, छह की मौत, 26 अन्य घायल

0
World News: मेक्सिको में बंदूकधारियों ने पार्टी में की अंधाधुंध फायरिंग, छह की मौत, 26 अन्य घायल

[ad_1]

several killed after gunmen attack on party in Mexico World News in Hindi

World News
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार को तीन बंदूकधारी एक पार्टी में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में से दो किशोर और घायलों में से पांच बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हमला करने के बाद बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया। हमले में भाग लेने वाला एक अन्य बंदूकधारी पहले से ही पार्टी में था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here