Home World World Poulation: पिछले साल 7 करोड़ 50 लाख बढ़ी दुनिया की आबादी, 1 जनवरी को इतनी होगी जनसंख्या

World Poulation: पिछले साल 7 करोड़ 50 लाख बढ़ी दुनिया की आबादी, 1 जनवरी को इतनी होगी जनसंख्या

0
World Poulation: पिछले साल 7 करोड़ 50 लाख बढ़ी दुनिया की आबादी, 1 जनवरी को इतनी होगी जनसंख्या

[ad_1]

World Population Statistics:  विश्व की जनसंख्या पिछले साल सात करोड़ 50 लाख बढ़ी और नववर्ष के दिन कुल वैश्विक आबादी के आठ अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

यूएस जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में जनसंख्या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से कम रही. वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है.

इतनी बढ़ी अमेरिकी जनसंख्या
अमेरिका की जनसंख्या की वृद्धि दर पिछले वर्ष 0.53 प्रतिशत थी, जो दुनिया भर की वृद्धि दर से आधी है. अमेरिका की आबादी इस साल 17 लाख बढ़ी और नववर्ष पर इसकी कुल जनसंख्या 33 करोड़ 58 लाख हो जाएगी.

‘ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन’ में जनसांख्यिकी विशेषज्ञ विलियम फ्रे ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि की मौजूदा गति यदि इस दशक के अंत तक बरकरार रही, तो 2020 का दशक जनसंख्या में बढ़ोतरी के लिहाज से अमेरिकी इतिहास में सबसे धीमी गति का दशक हो सकता है और 2020 से 2030 तक 10 साल की अवधि में वृद्धि दर चार प्रतिशत से कम रह सकती है.

2024 की शुरुआत में, संयुक्त राज्य अमेरिका में हर नौ सेकंड में एक जन्म और हर 9.5 सेकंड में एक मृत्यु होने की उम्मीद है. हालांकि, इमिग्रेशन जनसंख्या को कम होने से रोकेगा. नेट इंटरनेशनल इमिग्रेशन से प्रत्येक 28.3 सेकंड में अमेरिकी जनसंख्या में एक व्यक्ति जुड़ने की उम्मीद है. जन्म, मृत्यु और शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन का यह संयोजन यू.एस. में वृद्धि करेगा.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here