Home Sports जब जडेजा और धोनी खेल रहे थे तो लगा चमत्कार होगा, 2019 WC पर बोले केएल

जब जडेजा और धोनी खेल रहे थे तो लगा चमत्कार होगा, 2019 WC पर बोले केएल

0
जब जडेजा और धोनी खेल रहे थे तो लगा चमत्कार होगा, 2019 WC पर बोले केएल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले दो वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी खिताब जीतने में कामयाबी नहीं मिली. भारत में खेले गए हालिया वर्ल्ड कप में तो भारत फाइनल में अजेय रहते हुए पहुंचा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सपना तोड़ दिया. साल 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था. भारत के स्टार बल्लेबाज टू्र्नामेंट की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विश्व कप 2019 में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था. उस टूर्नामेंट के बारे में केएल राहुल ने कहा ,‘‘ हम सभी उस विश्व कप में आत्मविश्वास से भरे थे और हमने सोचा नहीं था कि हम खिताब नहीं जीतेंगे. पहले दौर में हमने कुछ शानदार जीत दर्ज की. कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन भी रहा लेकिन हमने जीत के रास्ते बनाए.’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमें लगा ही नहीं कि हम हार सकते हैं क्योंकि हम हर चुनौती का सामना करने में कामयाब रहे थे. हम हार के लिए तैयार नहीं थे इसलिए सेमीफाइनल में हार से सभी स्तब्ध थे. सेमीफाइनल में जब रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे थे तो लगा कि कोई चमत्कार होगा और हम जीत जायेंगे.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हार के बाद ड्रेसिंग रूम में सभी काफी जज्बाती हो गए थे. मुझे आज भी याद है क्योंकि इस तरह से सभी को रोते हुए और निराश नहीं देखा था. वह अच्छी याद नहीं है लेकिन हमारे लिये सबक थी. आप साल भर कितना भी अच्छा खेलें लेकिन दस , 15 साल बाद जब हम रिटायर होंगे तो हमारे कैरियर को रनों या विकेटों या द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में मिली जीत से याद नहीं रखा जायेगा. हमें विश्व कप से याद रखा जायेगा. इसलिए हम अगली बार बेहतर करना चाहते थे.’’

Tags: ICC ODI World Cup 2019, KL Rahul, Ms dhoni, Ravindra jadeja, World cup 2019

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here