Home Sports दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने बहाया पसीना, नेट्स में जमकर की बल्लेबाजी, VIDEO

दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने बहाया पसीना, नेट्स में जमकर की बल्लेबाजी, VIDEO

0
दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने बहाया पसीना, नेट्स में जमकर की बल्लेबाजी, VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पहले टेस्ट की दोनों ही इनिंग में रोहित शर्मा पूरी तरह फ्लॉप रहे. कहीं न कही टीम इंडिया ने पहला टेस्ट खराब बल्लेबाजी के चलते गंवाया. इस बीच दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा नेट्स में पसीना बहाते दिखाई दिए.

दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते दिखे. उन्होंने नेट्स में करीब 45 मिनट तक बल्लेबाजी की. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा नेट्स में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कोच राहुल द्रविड़ भी नजर आ रहे हैं. जो रोहित की बल्लेबाजी पर नजर रखे हुए हैं. पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह से नाकाम रहे. पहली पारी में 5 रन बनाए तो दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए. दोनों बार उन्हें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आउट किया. पहली इनिंग में रोहित कैच आउट हुए थे. जबकि दूसरी पारी में वह बोल्ड हो गए थे.

टीम इंडिया के 2 खिलाड़ियों पर भड़के दिनेश कार्तिक, कहा- सुधार की जरूरत है, रोहित शर्मा ने…

हालांकि, इससे पहले जब वह वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे तो वहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. पहले टेस्ट में उन्होंने 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं, दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में रोहित ने 80 और दूसरी इनिंग में 57 रन बनाए थे. देखना दिलचस्प होगा कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 जनवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट में कैसा परफॉर्म करते हैं.

रवींद्र जडेजा की हो सकती है वापसी
रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे. उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. लेकिन अब खबर है कि वह दूसरे टेस्ट में शामिल हो सकते हैं. पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया कि है कि रवींद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से पहले मैदान पर दौड़ लगाते हुए दिखाई दिए. वह अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और अगला मैच खेलने की स्थिति में हैं.

दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा , शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here