Home Sports IND vs SA: टीम इंडिया को नए साल से पहले झटका, नेट्स में स्टार खिलाड़ी चोटिल, दूसरे टेस्ट से हो सकता है बाहर

IND vs SA: टीम इंडिया को नए साल से पहले झटका, नेट्स में स्टार खिलाड़ी चोटिल, दूसरे टेस्ट से हो सकता है बाहर

0
IND vs SA: टीम इंडिया को नए साल से पहले झटका, नेट्स में स्टार खिलाड़ी चोटिल, दूसरे टेस्ट से हो सकता है बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. मुकाबला रिकॉर्ड्स के पक्ष में गया और मेजबानों ने 32 रन से जीतकर घर में अपना दबदबा कायम रखा. अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर लाज बचाना चाहेगी. लेकिन भारतीय टीम को इससे पहले नेट्स सेशन के दौरान झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जनवरी को केपटाउन में होना है. ऐसी संभावना है कि वह तीन जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे. हालांकि, उनकी चोट की गंभीरता स्कैन से पता चल पायेगी, यदि इसकी आवश्यकता होती है. अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी चोट के लिए स्कैन की जरूरत है या नहीं. लेकिन चोट को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि शार्दुल ठाकुर काफी परेशानी में हैं. नेट सेशन के दौरान शार्दुल गेंदबाजी भी नहीं कर सके.

कंधे में लगी चोट

शार्दुल ठाकुर थ्रोडाउन नेट में सबसे पहले पहुंचने वाले खिलाड़ी थे. वे फील्डिंग कोच टी दिलीप से थ्रोडाउन से गेंद का सामना कर रहे थे तो उनके बायें कंधे में गेंद लग गयी. नेट सेशल शुरू होने के 15 मिनट बाद ही शार्दुल चोटिल हो गए थे. ठाकुर शॉर्ट गेंद का बचाव नहीं कर सके जैसा वह पहले टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान हुआ था. वह गेंद लगते ही दर्द से चिल्ला उठे. लेकिन उन्होंने अपनी बैटिंग जारी रखी. बल्लेबाजी खत्म करने के बाद फिजियो ने उनके कंधे के चारों ओर आइस पैक लगाया और जिसके बाद उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस नहीं की.

Tags: Ind vs sa, Shardul thakur, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here