Home Sports IND vs SA: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का ये मैच विनर

IND vs SA: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का ये मैच विनर

0
IND vs SA: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का ये मैच विनर

[ad_1]

IND vs SA 2nd Test: केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है. कप्तान तेम्बा बावूमा के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है. साउथ अफ्रीका का एक मैच विनर क्रिकेटर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गया है. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत 

दरअसल, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी पेल्विक में सूजन के कारण भारत के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. 23 साल के गेराल्ड कोएत्जी ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ केवल 1 विकेट हासिल किया था और वह तब पूरी तरह फिट भी नहीं नजर आ रहे थे. सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेराल्ड कोएत्जी की तकलीफ ज्यादा बढ़ गई थी.

दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का ये मैच विनर

गेराल्ड कोएत्जी के दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी नहीं किया है. गेराल्ड कोएत्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.50 की औसत से 10 विकेट लिए हैं. गेराल्ड कोएत्जी से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. 

तेम्बा बावूमा भी हुए थे चोटिल 

भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे डीन एल्गर केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे. तेम्बा बावूमा को सेंचुरियन टेस्ट मैच में पहले दिन फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और वह मैच में आगे नहीं खेल सके थे. उनकी गैर मौजूदगी में एल्गर ने ही कप्तानी की. दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट एक पारी और 32 रन से जीता. शतक जमाने वाले एल्गर को प्लेयर आफ द मैच भी चुना गया. बावूमा की जगह जुबैर हमजा तीन जनवरी से केपटाउन में होने वाला दूसरा टेस्ट खेलेंगे. एल्गर इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं. भारतीय टीम के पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 2021-22 में पहला टेस्ट हारने के बाद उनकी कप्तानी में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here