Home Breaking News Israel: इस्राइली मीडिया का दावा- युद्ध में अब तक गाजा के 70 प्रतिशत घर और इमारत तबाह, इस्राइल ने बताया यह कारण

Israel: इस्राइली मीडिया का दावा- युद्ध में अब तक गाजा के 70 प्रतिशत घर और इमारत तबाह, इस्राइल ने बताया यह कारण

0
Israel: इस्राइली मीडिया का दावा- युद्ध में अब तक गाजा के 70 प्रतिशत घर और इमारत तबाह, इस्राइल ने बताया यह कारण

[ad_1]

Israeli media claims 70 percent of houses and buildings destroyed in gaza due to war

Gaza attack
– फोटो : Social Media

विस्तार


इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से जंग जारी है। इस्राइली सेना और हमास आतंकी लगातार एक-दूसरे के खिलाफ हमले कर रहे हैं। इस बीच, इस्राइल की एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि युद्ध में अब तक गाजा के लगभग 70 प्रतिशत घर और इमारतें तबाह हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा ताजे सेटेलाइट तस्वीर और अन्य रिमोट सेंसिंग तरीकों के विश्लेषण के हवाले से किया गया है है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इमारतों में फैक्ट्रियां, प्रार्थना स्थल, स्कूल, शॉपिंग मॉल और होटल शामिल हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा के 36 अस्पतालों में से केवल आठ अस्पताल ही मरीजों को स्वीकार कर पा रहे हैं। बाकि अस्पतालों में पानी, बिजली और संचार सहित अन्य बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया है। वहीं, शिकागो विश्वविद्यालय के राजनीतिक वैज्ञानिक रॉबर्ट पेप का कहना है कि ड्रेसडेन और बमबारी वाले शहरों की सूची में अब गाजा का नाम भी शामिल हो जाएगा। इस्राइली वायुसेना और इस्राइली जमीनी सेना गाजा में लगातार हमले कर रहे हैं। गाजा में इस्राइली सेना ने कई आतंकी गुर्गों को मार गिराया है। नए सेटेलाइट तस्वीरों के सामने आने के बाद इस्राइल ने बताया कि हमास के आतंकी गाजा के स्कूलों, प्रार्थना स्थलों और अस्पतालों सहित अन्य इमारतों में छिपे हुए थे।

अब तक दोनों पक्ष के 22,811 लोगों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इस्राइली सेना के हमले में 165 फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई। जबकि, 250 लोग घायल हुए। इस्राइल ने वेस्ट बैंक में छापेमारी के दौरान 14 लोगों को हिरासत में लिया है। सात अक्तूबर से अब तक इस्राइली हमलों में कम से कम 21,672 फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है और 56,165 लोग घायल हैं। वहीं, अब तक आंतकियों के हमलों में 1139 इस्राइली लोगों की मौत हुई है। 

हमले के यह तीन कारण

हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here